Hanuman Chalisa

मिस वर्ल्ड 2025 ने 16 की उम्र में कैंसर से जीती थी जंग, जानिए सोनू सूद के किस सवाल के जवाब ने जिताया ओपल को ताज

Feature Desk
Miss World 2025 Winner: हैदराबाद, भारत में 31 मई 2025 को आयोजित हुए मिस वर्ल्ड 2025 के ग्रैंड फिनाले में दुनिया भर की 108 सुंदरियों ने हिस्सा लिया। इस भव्य प्रतियोगिता में सभी को पछाड़ते हुए थाईलैंड की 21 वर्षीय ओपल सुचाता चुआंगसरी ने मिस वर्ल्ड का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम किया। उनकी जीत सिर्फ खूबसूरती की नहीं, बल्कि बुद्धिमत्ता, अदम्य साहस और सामाजिक कार्यों के प्रति उनके समर्पण की भी जीत है। आइये जनते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी अहम बातें :

16 साल की उम्र में ब्रेस्ट कैंसर से जीती थी जंग
ओपल सुचाता की कहानी किसी प्रेरणा से कम नहीं है। सिर्फ 16 साल की छोटी सी उम्र में उन्हें ब्रेस्ट कैंसर का सामना करना पड़ा। इस मुश्किल दौर ने उन्हें अंदर से और मजबूत बनाया। कैंसर से उबरने के बाद उन्होंने 'ओपल फॉर हर' नाम का एक अभियान शुरू किया, जिसका उद्देश्य ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाना है। उनका यह अभियान उनके व्यक्तिगत अनुभव से प्रेरित है और थाईलैंड में महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए एक बड़ा आंदोलन बन चुका है। ओपल सक्रिय रूप से महिलाओं को ब्रेस्ट हेल्थ और शुरुआती जांच के महत्व के बारे में जागरूक करती हैं।

सोनू सूद के सवाल के जवाब ने बदल दी किस्मत
मिस वर्ल्ड 2025 के फिनाले राउंड में बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद भी जूरी सदस्यों में से एक थे। उन्होंने ओपल से एक ऐसा सवाल पूछा, जिसने उनकी किस्मत बदल दी और उन्हें मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। सोनू सूद ने ओपल से पूछा, "आपकी यात्रा ने आपको कहानी कहने और व्यक्तिगत जिम्मेदारी कैसे सिखाई?"

इस सवाल का जवाब देते हुए ओपल ने जो कहा, वह हर किसी के दिल को छू गया। उन्होंने कहा, "मैंने ये सीखा है कि हमें एक ऐसा इंसान बनना चाहिए, जिनकी हमारे चाहने वाले तारीफ करें। इस बात से कोई भी फर्क नहीं पड़ता है कि हम कितने दूर चले जाएं, लेकिन हम जो काम करें उसकी आवाज गूंजनी चाहिए।" इस सशक्त और विचारशील जवाब ने जूरी को प्रभावित किया और ओपल को विजेता घोषित किया गया।

खूबसूरती से बढ़कर: ओपल सुचाता का व्यक्तित्व
मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता केवल बाहरी सुंदरता का पैमाना नहीं है। यह एक ऐसा मंच है जहां विजेता का चुनाव उनकी समग्र व्यक्तित्व, बुद्धिमत्ता, सामाजिक कार्य और प्रभाव के आधार पर किया जाता है। ओपल सुचाता ने इन सभी मानकों पर खुद को खरा साबित किया है। बैंकॉक के ट्रियाम उदोम सुक्सा स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी करने के बाद, ओपल फिलहाल थम्मासत यूनिवर्सिटी में पॉलिटिकल साइंस की पढ़ाई कर रही हैं, जिसमें उनका मुख्य ध्यान इंटरनेशनल रिलेशन्स पर है। वह भविष्य में एक एंबेसडर बनने की इच्छा रखती हैं। ओपल को थाई, अंग्रेजी और चीनी (मंदारिन) सहित तीन भाषाओं का भी ज्ञान है, जो उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर प्रभावी ढंग से संवाद करने में मदद करता है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से E85 सस्ता होगा, जानिए Flex Fuel Maruti Wagon R आपके लिए कितनी फायदेमंद, क्या है कीमत

क्या है Google Search Profiles, क्रिएटर्स और पब्लिशर्स को Search और Discover में कैसे मिलेगा फायदा, किस तरह करेगा काम

4th Gen Hyundai i20 का पहला टीजर जारी, अगले महीने होगी लॉन्च, मिलेंगे ADAS और शानदार फीचर्स

भाजपा छोड़ने के बाद अन्नामलाई ने थलाइवा रजनीकांत को लेकर किया बड़ा दावा!

मोदी कैबिनेट में बड़ा फेरबदल! इन 4 मंत्रियों की छुट्टी तय, धर्मेन्द्र प्रधान पर भी गिर सकती है गाज

सभी देखें

नवीनतम

Pakistan की उड़ जाएगी नींद, चीन हो जाएगा बेचैन, पुतिन ने भारत को दिया ऐसा ऑफर, अमेरिका भी हैरान

'एक पेड़ मां के नाम 2.0' अभियान का शुभारंभ, सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- प्रकृति के बिना हमारी जीवन शैली अधूरी

श्री विजयपुरम-3 बनेगा भारत का गेमचेंजर, अंडमान सागर में मिला गैस का भंडार, पेट्रोलियम मंत्री ने क्या बताया

'माफिया को चुनकर भेजोगे तो गरीबों का खून चूसेगा', बलरामपुर में CM योगी का विपक्ष पर निशाना

Ayodhya में बन रहा 93.75 करोड़ का अत्याधुनिक VVIP गेस्ट हाउस, रामकथा पार्क के पास मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अगला लेख