Hanuman Chalisa

तमिलनाडु तट पर मिली रहस्यमयी 'मनहूस मछली' क्या तबाही की है भविष्यवाणी, 2011 सुनामी के पहले भी आई थी नजर

Feature Desk
why are oarfish called doomsday fish: एक ओर जहाँ सोशल मीडिया पर नए-नए विवाद जन्म ले रहे हैं, वहीं दूसरी ओर प्रकृति से जुड़ी एक हैरान कर देने वाली खबर ने लोगों को चिंता में डाल दिया है। हाल ही में तमिलनाडु के समुद्री तट पर मछुआरों ने एक बेहद अनोखी मछली पकड़ी, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया। यह कोई साधारण मछली नहीं, बल्कि एक ओअरफिश (Oarfish) है। इसकी लंबाई 30 फीट तक जा सकती है और यह आमतौर पर समुद्र की 200 से 1000 मीटर गहराई में रहती है। इसका सतह पर आना न सिर्फ दुर्लभ है, बल्कि आने वाले संकट की पूर्व सूचना भी माना जाता है।
 
क्यों 'डूम्सडे फिश' को माना जाता है मनहूस?
ओअरफिश को लेकर वर्षों से एक मान्यता चली आ रही है कि इसके दिखने का मतलब किसी बड़ी प्राकृतिक आपदा का आना होता है। यही वजह है कि इसे 'डूम्सडे फिश' यानी 'प्रलय की मछली' भी कहा जाता है। इसकी सबसे चर्चित घटना जापान में 2011 की है, जब भयानक भूकंप और सुनामी से पहले कई ओअरफिश समुद्र किनारे मरी हुई मिली थीं। इस घटना के बाद से यह विश्वास और मजबूत हुआ कि इस मछली का जमीन के नीचे होने वाली भूगर्भीय हलचलों से कोई रहस्यमय रिश्ता हो सकता है।

जापानी मान्यताओं के अनुसार, ओअरफिश का गहराई से सतह पर आना इस बात का इशारा होती है कि समुद्र के नीचे कुछ बड़ी हलचल हो रही है। वहाँ इसे प्राकृतिक चेतावनी के रूप में देखा जाता है। वैज्ञानिक रूप से इस बात का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है कि ओअरफिश का दिखना सीधे तौर पर किसी आपदा से जुड़ा है। हालाँकि, कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि गहरे समुद्र में होने वाली हलचलें, जैसे भूकंप या सुनामी से पहले पानी के तापमान या दबाव में बदलाव, इन मछलियों को सतह पर आने के लिए मजबूर कर सकते हैं।

ALSO READ: 5 जुलाई को लेकर क्यों जापान के लोगों में दहशत, क्या नए बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से डर गई है जापानी सरकार

क्या जापानी बाबा वेंगा की भविष्यवाणी से है संबंध
हाल ही में जापानी बाबा वेंगा के नाम से प्रसिद्द  रयो तातसुकी ने एक ऐसी भविष्यवाणी की है, जिसने जापान सहित दुनिया भर के लोगों को दहशत में डाल दिया है। इस भविष्यवाणी के मुताबिक, 5 जुलाई 2025 को जापान और फिलीपींस के बीच समुद्र में एक बड़ी दरार बनेगी। जिसके कारण एक विनाशकारी सुनामी आएगी।  तातसुकी ने दावा किया है कि यह सुनामी 2011 की विनाशकारी तोहोकू सुनामी से तीन गुना ऊंची होगी। इतना ही नहीं, तातसुकी ने जापान के समुद्र के उबलने की भी बात कही है। जिसका अर्थ पानी के नीचे ज्वालामुखी विस्फोट या एक बड़े भूकंप माना जा रहा है, जिसके कारण समुद्री जल का तापमान खतरनाक स्तर तक बढ़ सकता है।

तमिलनाडु के तट पर इस रहस्यमयी मछली का दिखना क्या वाकई किसी प्राकृतिक चेतावनी का संकेत है, या यह सिर्फ एक दुर्लभ प्राकृतिक घटना है? यह तो आने वाला समय ही बताएगा। लेकिन, इस घटना ने एक बार फिर प्रकृति के रहस्यों और उसकी अपार शक्ति पर सोचने पर मजबूर कर दिया है। सवाल यह भी है कि क्या तमिलनाडु के तट पर ओअरफिश जिसे मनहूस 'डूम्सडे फिश भी कहा जाता है, का मिलना भी क्या इसी भविष्यवाणी का सत्यापन है!

अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

दिल्ली एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, आपस में टकराए 2 विमानों के पंख, मची अफरातफरी

PM मोदी का ब्लैंक चेक, प्रियंका गांधी की चेतावनी, अमित शाह ने कांग्रेस का कन्फ्यूजन मिटाया, जानें Women Reservation Bill पर बयान

Priyanka Gandhi : प्रियंका गांधी का अमित शाह पर तंज, चाणक्य आज जिंदा होते तो वो भी चौंक जाते

पाकिस्तान में लश्कर के आतंकी आमिर हमजा पर हमला, भारत में हुए कई हमलों का है मास्टरमाइंड, हाफिज सईद से क्या है कनेक्शन?

सभी देखें

नवीनतम

BJP विधायक को 'आशीर्वाद' में मुक्के! सीताराम बाबा ने धक्का दिया, माला फेंकी, वीडियो वायरल

ट्रंप के बाद PM मोदी को आया मैक्रो का कॉल, Hormuz को लेकर क्या हुई प्लानिंग

इजराइल-लेबनान के बीच 10 दिन के युद्धविराम का ऐलान, डोनाल्ड ट्रंप बोले- मैंने 10वीं जंग को रोका, हिज्बुल्लाह ने कहा- महापाप

ग्वालियर में 1300 करोड़ का एलिवेटेड रोड हादसा, 35 फुट गर्डर गिरा, मजदूर गंभीर रूप से घायल

नासिक TCS केस, WhatsApp ग्रुप से होती थी प्लानिंग, देवी-देवताओं पर टिप्पणी, SIT खोलेगी बड़े राज

अगला लेख