Dharma Sangrah

ग़ाज़ा में युद्धविराम के दौरान बच्चों सहित 260 से अधिक लोगों की मौत

UN
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (17:31 IST)
संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों ने कहा है कि युद्ध से बुरी तरह तबाह हो चुके ग़ाज़ा में एक सहमत युद्ध विराम लागू होने के बावजूद कथित रूप से इसराइल के जारी हमलों और हवाई हमलों में हर उम्र के लोगों की मौतें हो रही हैं और लोग घायल हो रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र बाल कोष यूनीसेफ़ के प्रवक्ता रिकार्डो पाइरेस ने शुक्रवार को कहा है कि गुरुवार को सुबह ख़ान यूनिस में एक इसराइली हमले में एक बच्ची की मौत हो गई। उससे एक दिन पहले भी ग़ाज़ा सिटी और दक्षिणी इलाक़े में 7  बच्चे मारे गए थे। युद्ध विराम लागू होने के बाद 260 लोग मारे गए हैं और 600 लोग घायल हुए हैं। बाज़ारों में कुछ गतिविधियां शुरू होने के बावजूद परिवारों को खाद्य सामग्री की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
 
शुक्रवार की स्थिति के मुख्य बिन्दु :
यूनीसेफ़ ने कहा है कि युद्धविराम के दौरान अभी तक 67 बच्चों की मौत हो चुकी है।
WHO के अनुसार, युद्ध विराम लागू होने के बाद 260 लोग मारे गए हैं और 600 लोग घायल हुए हैं।
बाज़ारों में कुछ गतिविधियां शुरू होने के बावजूद परिवारों को खाद्य सामग्री की भारी कमी का सामना करना पड़ रहा है।
ALSO READ: ग़ाज़ा : विस्थापितों को करना पड़ रहा है अपनी 'गरिमा की मौत' का सामना
- ग़ाज़ा की स्वास्थ्य व्यवस्था ढह रही है, जिसके कारण बच्चों को स्वास्थ्य देखभाल नहीं मिल रही है।
- लगभग 4 हज़ार बच्चों को उपचार के लिए बेहतर इलाज के लिए तत्काल अन्यत्र भेजे जाने की ज़रूरत है।
- यूनीसेफ़ के प्रवक्ता रिकार्डो पाइरेस ने बताया, ग़ाज़ा में युद्ध में केवल एक ही पक्ष ऐसा है जिसके पास हवाई हमलों के ज़रिए भीषण हमले करने की क्षमता है।

प्रवक्ता ने कहा कि इसराइली सेना और हमास के दरम्यान 11 अक्टूबर को युद्धक गतिविधियों पर विराम घोषत किए जाने के बाद से युद्ध सम्बन्धी घटनाओं में 67 बच्चों की मौतें हुई हैं। यूनीसेफ़ के अनुसार, युद्धविराम के दौरान ये संख्या औसतन प्रतिदिन दो बच्चों की मौत के बराबर है।
ALSO READ: गाजा में फिर भड़केगा युद्ध, Hamas ने लौटाए किसी और के शव, डोनाल्ड ट्रंप के Gaza Peace Plan की उड़ाई धज्जियां, Israel ने खाई खात्मे की कसम
यूएन स्वास्थ्य एजेंसी WHO ने भी ऐसी ही चिन्ताएं व्यक्त की हैं। एजेंसी के एक वरिष्ठ सहायताकर्मी डॉक्टर रिक पीपरकोर्न ने कहा है, वैसे तो युद्धविराम लागू है मगर लोग अब भी मारे जा रहे हैं। उन्होंने ग़ाज़ा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया है कि युद्ध विराम लागू होने के बाद 266 ग़ाज़ावासियों की मौतें हुई हैं और 634 लोग घायल हुए हैं। इनके अलावा, मलबे से 548 शव भी बरामद किए गए हैं।
 
जीवन रक्षा में असहाय
यूनीसेफ़ के प्रवक्ता रिकार्डो पाइरेस ने कहा कि ग़ाज़ा के डॉक्टर बताते हैं कि वो जानते-समझते हैं कि बच्चों की ज़िन्दगियों को किस तरह बचा सकते हैं, मगर बचाने में असहाय हैं। ग़ाज़ा में अब भी 4 हज़ार से अधिक बच्चे अपनी जीवन रक्षा के लिए बेहतर इलाज की प्रतीक्षा में अन्यत्र बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं में भेजे जाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
ALSO READ: यूक्रेन में युद्ध ने उत्पन्न किया विशालकाय आवासीय संकट
यूएन एजेंसियां जारी असुरक्षा के बावजूद ग़ाज़ा वासियों तक अधिक पहुंच बनाने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। इनमें लाखों विस्थापित और अत्यन्त कमज़ोर हालात में रहने वाले परिवार भी हैं।
 
आसमान छूती कीमतें
फिलिस्तीन में विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) के संचार प्रमुख मार्टिन पैनेर का कहना है कि ग़ाज़ा के बाज़ारों में गतिविधियां बढ़ रही हैं और खाद्य सामग्री के भंडार भी बढ़ रहे हैं, मगर खाद्य पदार्थों की क़ीमतें आसमान छू रही हैं और बहुत से लोगों की पहुंच से बाहर हैं।
ALSO READ: सूडान : अल फ़शर में हुए अत्याचार अंतरराष्ट्रीय समुदाय के रिकॉर्ड पर धब्बा
उन्होंने बताया कि एक मुर्ग़ी या मुर्ग़े की क़ीमत 25 डॉलर है, जबकि एक किलो मांस का मूल्य 20 डॉलर है। अब भी विशाल संख्या में लोग खाद्य सहायता, खाद्य पैकेटों और बेकरियों से मिलने वाले ब्रैड पर निर्भर हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

नाइजीरिया में स्‍कूल पर हमला, 200 से ज्‍यादा छात्रों को बनाया बंधक, इलाके में दहशत का माहौल

10 राज्य, 36 नदियां, 391 स्थान, राम वन गमन पथ पर 8900 किमी की रोमांचक यात्रा

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

अगला लेख