Dharma Sangrah

नाइजीरिया में स्‍कूल पर हमला, 200 से ज्‍यादा छात्रों को बनाया बंधक, इलाके में दहशत का माहौल

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (16:57 IST)
Nigeria school attack case : नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने एक कैथोलिक स्कूल पर हमला कर दिया। खबरों के अनुसार, हमले के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने 200 से अधिक स्कूली बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया। यह अपहरण देश में बढ़ते आतंकी और आपराधिक नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है। घटना के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल है। देखने में यह अपहरण बोको हरम स्टाइल की लगती है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

खबरों के अनुसार, नाइजीरिया के नाइजर राज्य में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाशों ने एक कैथोलिक स्कूल पर हमला कर दिया। खबरों के अनुसार, हमले के दौरान हथियारबंद हमलावरों ने 200 से अधिक स्कूली बच्चों और 12 शिक्षकों का अपहरण कर लिया।
ALSO READ: 470 ड्रोन, 48 मिसाइलें... रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला, जेलेंस्की बोले- काफी नुकसान हुआ
शुक्रवार को हुए इस हमले के समय स्कूल में केवल स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था थी और कोई आधिकारिक पुलिस या सरकारी बल तैनात नहीं था। यह अपहरण देश में बढ़ते आतंकी और आपराधिक नेटवर्क की गंभीरता को दर्शाता है।

घटना के बाद इलाके में दहशत और भय का माहौल है। देखने में यह अपहरण बोको हरम स्टाइल की लगती है, लेकिन अभी तक इसकी कोई पुष्टि नहीं हुई है। खबरों के अनुसार, हमले के दौरान एक सुरक्षा कर्मचारी को गोली भी लगी है। इस बीच, प्राधिकारियों ने संघर्षग्रस्त उत्तरी राज्यों में स्थित देश के 47 संघीय कॉलेज को बंद कर दिया।
ALSO READ: Delhi Blast : तो टल गया बड़ा हमला, NIA करेगी दिल्ली ब्लास्ट की जांच, धमाके से जुड़े 10 बड़े अपडेट
बोको हरम एक इस्लामी चरमपंथी समूह है, जो विशेषकर महिलाओं और स्कूली छात्राओं को किडनैप करता है। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षाबलों को अलर्ट पर रखा गया है। प्रशासन ने दावा किया कि बचाव अभियान तेजी से चल रहा है।
ALSO READ: Pakistan में भीषण आत्मघाती हमला, इस्लामाबाद में अदालत के बाहर बिछ गई लाशें, 12 की मौत, 20 घायल, 6 KM दूर तक सुनाई दिए धमाके
सरकार और सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर बच्चों को सुरक्षित वापस लाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं। इससे कुछ दिन पहले ही पापिरी से लगभग 170 किलोमीटर दूर मागा में सोमवार को एक स्कूल पर बंदूकधारियों ने हमला कर 25 छात्राओं का अपहरण कर लिया था।
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

10 राज्य, 36 नदियां, 391 स्थान, राम वन गमन पथ पर 8900 किमी की रोमांचक यात्रा

उत्तराखंड के 13 जिलों में बनेंगे 13 आदर्श संस्कृत ग्राम

बिहार चुनाव के बाद मायावती पर सपा का नरम रुख क्‍यों, क्‍या अखिलेश यादव बना रहे नई रणनीति

SIR ने बढ़ाया दर्द, MP में दो BLO की मौत, एक BLO छह दिनों से लापता, आखिर क्‍या है रहस्‍य?

ट्रंप के पीस प्लान ने बढ़ाई जेलेंस्की की मुश्‍किल, जानिए क्या कहा?

अगला लेख