Budget 2019 : अगले चुनाव में मोदी और उनकी सरकार पर होगी सर्जिकल स्ट्राइक : राहुल

Webdunia
शुक्रवार, 1 फ़रवरी 2019 (21:47 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में किसान, रोजगार, संस्थाओं पर हमले, नोटबंदी और भ्रष्टाचार के मुद्दों को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा उनकी सरकार पर सर्जिकल स्ट्राइक होने जा रही है। गांधी ने बजट में सरकार द्वारा घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के संदर्भ में आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने किसानों को प्रतिदिन 17 रुपए देने का प्रावधान कर उनका अपमान किया है।
 
ईवीएम के मुद्दे पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक के बाद गांधी ने एक सवाल के जवाब में कहा कि चुनाव किसान के मुद्दे पर, रोजगार के मुद्दे पर और संस्थाओं पर हमले के मुद्दे पर होगा। प्रधानमंत्री के भ्रष्टाचार और राफेल मामले पर चुनाव होगा। अगले कुछ महीनों में मोदी और उनकी सरकार पर राफेल, नौकरियों और नोटबंदी जैसे मुद्दों सर्जिकल स्ट्राइक होने जा रही है।
गांधी ने कहा कि हमारे पास कई् मुद्दे हैं। भ्रष्टाचार बहुत बड़ा मुद्दा है। अनिल अंबानीजी को प्रधानमंत्रीजी खुद 30 हजार करोड़ रुपए देते हैं और एचएएल को दरकिनार कर देते है। ऐसे में भ्रष्टाचार तो बड़ा मुद्दा है। गौरतलब है कि राफेल विमान सौदे में कांग्रेस और राहुल गांधी की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों को सरकार और अनिल अंबानी के समूह ने पहले ही खारिज किया है।
 
बजट में घोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना पर गांधी ने कहा कि आप (सरकार) 15 लोगों का साढ़े 3 लाख करोड़ रुपए माफ कर सकते हो और किसान को दिन के 17 रुपए देते हो। यह अपमान नहीं है तो और क्या है? (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भाजपा के धाकड़ नेता सड़क पर कर रहे थे सेक्‍स, नेताजी की धाकड़ी हो गई वायरल, जीतू पटवारी ने बताया कुकर्म

हम भूखे मर जाएंगे, पाकिस्तानी सांसद बोले- भारत के 'वॉटर बम' का मसला सुलझाओ

UP : 43 साल बाद जेल से रिहा हुए 103 वर्षीय लखन, जानिए क्‍या है मामला...

CM योगी आदित्यनाथ गरजे, बहुत जी लिया पाकिस्तान, अब उसका टाइम पूरा हुआ

Rajasthan : भाजपा विधायक कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता निरस्त

सभी देखें

नवीनतम

स्वच्छता की अनोखी पहल : प्लास्टिक के बदले गर्म खाना, कचरे के बदले सैनिटरी पैड

मध्यप्रदेश में 15 जून तक मानसून की एंट्री की संभावना, जून महीने में ही पूरे प्रदेश को करेगा कवर

Apple के बाद Samsung को भी डोनाल्ड ट्रंप की धमकी, आखिर क्या अमेरिकी राष्ट्रपति की शर्तें?

मध्यप्रदेश को अग्रणी राज्य बनाने के लिए सरकार संकल्पित: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

सेक्‍स हाइवे पर नेताजी की डर्टी पिक्‍चर, अब सेक्‍स कांड में धाकड़ खुलासा, कौन है वीडियो में दिख रही महिला?

अगला लेख