अमेरिकी राष्ट्रपति ने फ्लोरिडा में किया मतदान, बोले- मैंने ट्रंप नाम के व्यक्ति को वोट दिया

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (21:29 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार सुबह वेस्ट पाम बीच में मतदान किया और इसके बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने ट्रंप के नाम के एक व्यक्ति को वोट दिया है।
 
वेस्ट पाम बीच, ट्रंप के निजी मार-ए-लेगो क्लब के समीप है। वह न्यूयार्क में मतदान किया करते थे लेकिन पिछले साल अपना निवास स्थान बदल कर फ्लोरिडा कर लिया था।
ALSO READ: US Presidential election 2020: कमला हैरिस ने राष्ट्रपति ट्रंप को बताया 'नस्लवादी'
ट्रंप ने जिस पुस्तकालय में बने मतदान केंद्र में मतदान किया, उसके बाहर काफी संख्या में उनके समर्थक एकत्र थे। वे लोग ‘और चार साल’ के नारे लगा रहे थे।
 
राष्ट्रपति ने मतदान करने के दौरान मास्क पहन रखा था लेकिन संवाददाताओं से बात करने के दौरान इसे उतार लिया। उन्होंने इसे ‘बहुत सुरक्षित मतदान बताया।’
 
डेमोक्रेट उम्मीदवार जो बाइडेन ने अभी तक मतदान नहीं किया है और उनके 3 नवंबर को चुनाव के दिन डेलवेयर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने की संभावना है। डेलवेयर में फ्लोरिडा की तरह पहले मतदान की पेशकश नहीं गई है। राष्ट्रपति का शनिवार को नार्थ कैरोलिना, ओहायो और विस्कोंसिन में व्यस्त चुनावी कार्यक्रम है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख