बिडेन चीन के प्रति नरम रुख रख सकते हैं, जो भारत के लिए अच्छा नहीं

Webdunia
सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (12:39 IST)
न्यूयॉर्क। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वे सही नहीं हैं, क्योंकि चीन के प्रति उनका रुख नरम हो सकता है। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर अपने 74 वर्षीय पिता के राष्ट्रपति पद के लिए प्रचार अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव है।
 
ALSO READ: राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साधा निशाना, बोले- भ्रष्ट राजनीतिज्ञ हैं जो बिडेन...
न्यूयॉर्क में लॉन्ग आइलैंड में भारतीय-अमेरिकी समुदाय के सदस्यों से ट्रंप जूनियर ने कहा कि हमें चीन के खतरे को समझना होगा और इसे भारतीय-अमेरिकियों से बेहतर शायद कोई नहीं जानता।
 
अपनी किताब 'लिबरल प्रिविलेज' की सफलता के जश्न के लिए आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने यह बात कही। इस किताब में जो बिडेन के परिवार, खासकर उनके बेटे हंटर बिडेन के खिलाफ लगे भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र है।
उन्होंने कहा कि इस दौड़ में प्रतिद्वंद्वियों को देखें तो आपको क्या लगता है कि चीन ने हंटर बिडेन को 1.5 अरब डॉलर इसलिए दिए, क्योंकि वे एक बढ़िया उद्योगपति हैं या फिर वे जानते हैं कि बिडेन परिवार को खरीदा जा सकता है और चीन के प्रति उनका रुख नरम होगा।
 
ट्रंप जूनियर का इशारा 'न्यूयॉर्क पोस्ट' में बिडेन परिवार के खिलाफ हाल ही किए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के खुलासे की ओर था। उन्होंने कहा कि इसलिए वे (जो बिडेन) भारत के लिए सही नहीं हैं, जो बिडेन ने अपने खिलाफ लगे सभी आरोपों को खारिज किया है। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

चीन की यह परियोजना भारत के लिए है 'वाटर बम', अरुणाचल के CM पेमा खांडू ने चेताया

nimisha priya : कैसे बचेगी भारतीय नर्स निमिषा प्रिया की जान, क्या होती है ब्लड मनी, किन हालातों में रुक सकती है फांसी

Donald Trump को Nobel Prize दिलाने के लिए उतावले क्यों हैं पाकिस्तान और इजराइल, क्या हैं नियम, कौन कर रहा है विरोध, कब-कब रहे हैं विवादित

बैकफुट पर CM रेखा गुप्ता, सरकारी आवास की मरम्मत का ठेका रद्द, जानिए कितने में हुआ था ठेका

Video : रिटायर होने के बाद क्या करेंगे गृह मंत्री अमित शाह, सहकारी कार्यकर्ताओं के सामने किया प्लान का खुलासा

सभी देखें

नवीनतम

JNU में रिटायरमेंट पर क्या बोले उपराष्‍ट्रपति धनखड़?

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को अब तक कितने देशों से मिले सम्मान

बांग्लादेश में शेख हसीना के खिलाफ आरोप तय, दिए थे देखते ही गोली मारने के आदेश

हिन्दी विवाद के बीच क्या बोले अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू

स्कूली छात्राओं के कपड़े उतरवाने के मामले में सीएम फडणवीस ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

अगला लेख