Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कमला हैरिस की किताबों की बढ़ी बिक्री

Advertiesment
हमें फॉलो करें उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद कमला हैरिस की किताबों की बढ़ी बिक्री
, सोमवार, 9 नवंबर 2020 (08:36 IST)
वॉशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के बाद कमला हैरिस द्वारा लिखी गईं और उनके बारे में लिखी गईं किताबों की बिक्री बढ़ गई हैं। रविवार को अमेजन की शीर्ष 10 किताबों में से 4 किताबें नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति के बारे में थीं या उनके द्वारा लिखी गई थीं।
इन किताबों में हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब 'सुपरहीरोज आर एवरीवेयर', उनका संस्मरण, 'द ट्रूथ्स वी होल्ड : एन अमेरिकन जर्नी', उनकी संबंधी मीना हैरिस द्वारा लिखी गई बच्चों की किताब 'कमला एंड माया बिग आईडिया' और निक्की ग्रिम्स की किताब 'कमला हैरिस : रूटेड इन जस्टिस' शामिल हैं।
कमला हैरिस अमेरिका की पहली अश्वेत महिला उपराष्ट्रपति होंगी। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बिडेन की पत्नी जिल की लिखी बच्चों की किताब 'जोई : द स्टोरी ऑफ जो बिडेन' को सूची में 14वां स्थान दिया गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अफगानिस्तान में सेना ने 14 आतंकियों को किया ढेर