Hanuman Chalisa

लघु बचत योजनाओं पर ब्याज दरों में बदलाव नहीं, PPF पर मिलेगा 7.1 फीसदी ब्याज

Webdunia
गुरुवार, 31 मार्च 2022 (19:55 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को सार्वजनिक भविष्य निधि (पीपीएफ) और राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी) जैसी लघु बचत योजनाओं पर वित्त वर्ष 2022-23 की पहली तिमाही के लिए ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया। इन योजनाओं पर 2020-21 की पहली तिमाही से ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पीपीएफ, एनएससी पर सालाना ब्याज दर पहली तिमाही में क्रमश: 7.1 प्रतिशत और 6.8 प्रतिशत बनी रहेगी।
 
वित्त मंत्रालय ने एक अधिसूचना में कहा कि विभिन्न लघु बचत योजनाओं के लिए 2022-23 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून) में ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी इन योजनाओं पर वही ब्याज मिलेगा, जो चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च, 2021) में था। लघु बचत योजनाओं के लिए ब्याज दरों को तिमाही आधार पर अधिसूचित किया जाता है।
 
1 साल की मियादी जमा पर ब्याज दर 1 अप्रैल, 2022 से शुरू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.5 प्रतिशत होगी, वहीं बालिकाओं के लिए बचत योजना सुकन्या समृद्धि योजना पर 7.6 प्रतिशत ब्याज प्रतिशत मिलेगा। अधिसूचना के अनुसार 5 साल की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना पर रु. 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिलती रहेगी। बचत खाते पर ब्याज पहले की तरह 4 प्रतिशत होगा। 1 से 5 साल की अवधि के लिए मियादी जमा पर ब्याज 5.5 प्रतिशत से 6.7 प्रतिशत होगा जबकि 5 साल की आवर्ती जमा (आरडी) पर 5.8 प्रतिशत ब्याज मिलेगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

आसमान से बरस रही आग! नौतपे के प्रचंड कहर के बीच पीएम मोदी ने दी बड़ी सलाह

आसाराम की मुश्किलें फिर बढ़ीं! हाई कोर्ट ने उम्रकैद की सजा रखी बरकरार, तुरंत सरेंडर करने का दिया आदेश

CM योगी बोले- मां गंगा की धारा की तरह बढ़ रही विकास यात्रा, प्रयागराज को मिली नई वैश्विक पहचान

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कहा- SIR कराना चुनाव आयोग का अधिकार, प्रक्रिया गैर-संवैधानिक नहीं

Weather Update : क्‍या भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, कहां अटका मानसून?

अगला लेख