Hanuman Chalisa

2000 के नोट को बदलवाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बैंक, घर बैठे हो जाएगा आपका काम, जानिए कैसे?

Webdunia
सोमवार, 26 जून 2023 (18:08 IST)
नई दिल्ली। 2000 Note Exchange : नोटबंदी के दौरान शुरू किए गए 2000 रुपए (RS 2000 Currency Note) के नोटों को चलन से बाहर करने के लिए सरकार ने ऐलान किया था। मई में यह आदेश जारी किया गया था। डिपॉजिट या एक्सचेंज करवाने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया। लेकिन आपको 2000 के नोट बदलवाने के लिए बैंक की लाइन में लगने की आवश्यकता नहीं होगी। आप घर बैठे अपने नोट को एक्सजेंच करवा सकेंगे। ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन (Amazon) ने यह खास सर्विस शुरू की है। जानते हैं कैसे बदलवा सकते हैं नोट।  
 
कैसे बदलवा सकते हैं नोट : इस सर्विस में आप अमेजन की कैश ऑन डिलीवरी सर्विस के तहत डिलीवरी पार्टनर को 2,000 रुपए के नोट देकर अमेजन पे वॉलेट (Amazon Pay Wallet) में यह अमाउंट डिपॉजिट करवा सकते हैं। 
 
KYC होना आवश्यक : इसके लिए आपको केवाईसी करवाना आवश्यक होगा। अगर आपने अभी तक अमेजन पे अकाउंट के तहत KYC नहीं कराई है तो चिंता न करें। आप अमेजन ऐप पर वीडियो KYC की प्रक्रिया से चंद मिनटों में केवाईसी करवा सकते हैं।
 
कितनी है लिमिट : इस सर्विस के तहत 2,000 रुपए के नोट समेत अधिकतम 50,000 रुपए जमा करवाया जा सकता है। जब अमेजन पे वॉलेट में बैलेंस ऐड हो जाएगा तो आप इसके जरिए किसी भी तरह का यूपीआई पेमेंट या फिर अमेजन पे पेमेंट ऑप्शन के जरिए भी इन रुपयों का इस्तेमाल कर सकते हैं। 
Edited By : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold : इतना सस्ता हुआ सोना, क्या आगे और गिरेंगी कीमतें

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

HMD Vibe 2 5G : AI फीचर्स और 6000mAh बैटरी से मचाएगा धमाल मचाएगा सस्ता स्मार्टफोन

अवैध घुसपैठ पर कैसे काम करेगा हाईपावर्ड डेमोग्राफी मिशन, गृह मंत्री शाह के सीमाओं के 15 KM दायरे में जीरो टॉलरेंस के निर्देश

ट्रंप के जाल में फंसे मुनीर, लश्कर की खुली चेतावनी, पाकिस्तान में भड़क सकता है गृहयुद्ध

सभी देखें

नवीनतम

भारत के 5th Gen Fighter Jet AMCA प्रोजेक्ट को रफ्तार, मोदी सरकार ने निजी कंपनियों को भेजा टेंडर

Iran US peace : ईरान-अमेरिका शांति समझौते पर बड़ा विवाद, ट्रंप प्रशासन ने ईरानी मीडिया की रिपोर्ट को बताया फर्जी

Safety Tips : भीषण गर्मी में स्मार्टफोन बन सकता आग गोला! ओवरहीटिंग से बचाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

बालवाटिका से बदल रही यूपी में बुनियादी शिक्षा की तस्वीर

विजय ने PM मोदी से क्यों की मुलाकात, दोनों में आखिर क्या हुई बात, किस मुद्दे का तमिलनाडु के CM ने किया विरोध

अगला लेख