सस्ता हुआ कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर, 39.50 रुपए घटे दाम

Webdunia
शुक्रवार, 22 दिसंबर 2023 (12:40 IST)
नई दिल्ली। तेल कंपनियों ने शुक्रवार को वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (LPG) की कीमतों में प्रति सिलेंडर 39.50 रुपए की कटौती की गई। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में यह अभी भी 903 रुपए में मिल रहा है।
 
सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, होटल और रेस्तरां जैसे विभिन्न प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल होने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,757 रुपए प्रति 19 किलोग्राम सिलेंडर होगी, जो पहले 1,796.50 रुपए थी।
 
मुंबई में अब वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत 1,710 रुपए, कोलकाता में 1,868.50 रुपए और चेन्नई में 1,929 रुपए होगी। स्थानीय कर के आधार पर दरें अलग-अलग राज्यों में भिन्न-भिन्न होती हैं।
 
इससे पहले वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कीमतों में 1 दिसंबर को बढ़ोतरी की गई थी। तेल कंपनियों ने उस समय 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में 21 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया था।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप के निशाने पर क्यों है भारत? क्या मोदी-ट्रंप की दोस्ती का वक्त पूरा हो गया है?

डोनाल्ड ट्रंप को करना पड़ सकती है PM मोदी से बात, क्यों बोले अमेरिकी विशेषज्ञ

शशि थरूर ने फिर कही कांग्रेस को चुभने वाली बात, डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ को लेकर क्या बोले

देश में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे चरण में कितनी होगी बारिश, IMD ने जताया यह अनुमान

मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के बरी होने पर रोई उमा भारती, कहा दिग्विजय ने रची भगवा आतंकवाद की झूठी थ्योरी

सभी देखें

नवीनतम

यूपीआई से लेकर गैस सिलेंडर की कीमतों तक अगस्त में हुए 5 बड़े बदलाव, क्या होगा आप पर असर?

अनिल अंबानी की बढ़ीं मुश्किलें, ईडी ने पूछताछ के लिए 5 अगस्त को किया तलब

LIVE: अमरनाथ यात्रा दूसरे दिन भी स्थगित, जानिए क्या है वजह?

नीतीश कुमार का बड़ा एलान, गार्ड, रसोइयों और अनुदेशकों का वेतन बढ़ा

Weather Update: दिल्ली NCR समेत अनेक राज्यों में होगी मूसलधार बारिश, IMD का अलर्ट

अगला लेख