Hanuman Chalisa

IPL मैचों के लिए दिल्ली मेट्रो ने लिया बड़ा फैसला, फैंस को मिलेगा फायदा

Webdunia
मंगलवार, 4 अप्रैल 2023 (09:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के मैच के दिनों में एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइन पर आखिरी ट्रेन का समय करीब 30-45 मिनट बढ़ा दिया जाएगा। अरुण जेटली स्टेडियम (फिरोजशाह कोटला मैदान) दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन से सटा है।
 
दिल्ली मेट्रो ने कहा कि DMRC सभी लाइन (एयरपोर्ट लाइन को छोड़कर) पर अपनी अंतिम ट्रेन के समय में लगभग 30-45 मिनट का विस्तार करेगी, ताकि दर्शक आसानी से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। IPL मैच 4, 11, 20 और 29 अप्रैल और 6, 13 और 20 मई को होंगे।
 
सामान्य समय से इतर अतिरिक्त ट्रेन की आवाजाही की योजना इस तरह से बनाई गई है कि वे राजीव चौक, मंडी हाउस, कश्मीरी गेट, कीर्ति नगर, इंद्रलोक और लाजपत नगर के इंटरचेंज स्टेशनों से सभी दिशाओं में संपर्क सेवा प्रदान करें।
 
मैच के दिनों में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन पर अतिरिक्त टोकन वेंडिंग मशीन, प्री-वेंडेड टोकन काउंटर और कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी 'कॉकरोच जनता पार्टी', 7 दिनों का दिया अल्टीमेटम, दीपके की बिगड़ी तबियत, आंदोलन पर क्‍या बोले नितिन नवीन?

ममता बनर्जी के लिए यूसुफ पठान का इस्तीफा मांगने गए थे सौरव गांगुली? दादा की चिट्ठी ने खोला राज

UN में पा‍किस्‍तान को भारत का करारा जवाब, कहा- कश्‍मीर हमारा अभिन्न हिस्सा...

कॉकरोच जनता पार्टी की हुंकार, हम कीड़े-मकोड़े नहीं जिंदा इंसान हैं, और क्या बोले दीपके

क्या कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को अमेरिका ने किया डिपोर्ट? MEA ने दिया बड़ा बयान

सभी देखें

नवीनतम

दिल्ली में अचानक आया आंधी-तूफान, Air India के 3 विमान हुए क्षतिग्रस्‍त, IGI एयरपोर्ट पर मचा हड़कंप

प्रदेश के हर जिले में लगेंगे जनकल्याण शिविर, CM डॉ. मोहन बोले- जनता को मिलेगा योजनाओं का लाभ

अशोक गहलोत का बड़ा दावा, बोले- कांग्रेस अध्यक्ष बनना चाहता था, साजिश का हुआ शिकार...

होर्मुज स्ट्रेट में फिर बढ़ा तनाव, अमेरिका ने किया ईरानी ड्रोन पर हमला, ईरान ने ट्रंप को दी चेतावनी

INDIA गठबंधन बैठक से पहले बढ़ा तनाव, NDA नेताओं ने कसा तंज, DMK ने किया बहिष्कार

अगला लेख