Hanuman Chalisa

ICSE ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा रद्द की, बाद में इम्तिहान का विकल्प भी वापस लिया

Webdunia
मंगलवार, 20 अप्रैल 2021 (16:47 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी की वजह से उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर 'द काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन्स' (सीआईएससीई) ने 10वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा को रद्द कर दिया और छात्रों के बाद में परीक्षा देने के विकल्प को भी वापस ले लिया। बोर्ड के सचिव जेरी अराथून ने मंगलवार को इसकी घोषणा की।

ALSO READ: UPSC ने Corona को देखते स्थगित किए सिविल सेवा परीक्षा के इंटरव्यू
पिछले हफ्ते बोर्ड ने 10वीं और 12वीं कक्षाओं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। सीआईएससीई ने घोषणा की थी कि 10वीं कक्षा के छात्रों को बाद में परीक्षा देने या वैकल्पिक मानदंडों के आधार पर उनके मूल्यांकन करने का अवसर मिलेगा।
 
सीआईएससीई के सचिव और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अराथून ने कहा कि देश में कोविड-19 महामारी की वर्तमान स्थिति को देखते हुए सीआईएससीई ने 10वीं कक्षा की परीक्षा को रद्द करने का फैसला किया है। छात्रों के लिए पहले घोषित विकल्प को वापस ले लिया गया है। छात्रों और शिक्षकों की सुरक्षा और कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है और हमारे लिए सबसे अधिक महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि हम कक्षा 10 के परिणाम घोषित करने के लिए एक निष्पक्ष मानदंड तैयार करने के वास्ते प्रतिबद्ध हैं। परिणाम घोषित करने की तारीख बाद में तय की जाएगी।

ALSO READ: कोरोना काल में बड़ी खबर, 27 से 30 अप्रैल के बीच होने वाली JEE Mains परीक्षा स्थगित
सीआईएससीई ने स्कूलों को 11वीं में दाखिले की प्रक्रिया शुरू करने को कहा है।अराथून ने कहा कि इसके अलावा स्कूलों को 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन कक्षाएं शुरू करने की तैयारी करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि 12वीं की बोर्ड परीक्षा के आदेश में कोई बदलाव नहीं किया गया है।



गौरतलब है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने पिछले सप्ताह 10वीं की बोर्ड परीक्षा रद्द करने और 12वीं की बोर्ड परीक्षा स्थगित करने की घोषणा की थी। विभिन्न राज्यों ने भी अपने यहां बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने या उनकी तारीख आगे बढ़ाने की घोषणा की है। सीआईएससीई की बोर्ड परीक्षा पिछले साल भी कोविड-19 महामारी के कारण रद्द हो गई थी। छात्रों का मूल्यांकन आंतरिक आकलन के आधार पर किया गया था। (भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रणीत मोरे के स्टैंडअप शो में विवादित टिप्पणी पर घिरी MBBS छात्रा, जारी किया वीडियो, लिखित माफी भी मांगी, KEM अस्पताल की जांच, CM फडणवीस की चेतावनी, क्या था पूरा मामला

Electric Scooters : भारत के 10 सबसे शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, दमदार रेंज, स्मार्ट फीचर्स और किफायती कीमत का बेहतरीन कॉम्बिनेशन

ममता बनर्जी के खिलाफ FIR दर्ज, धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप, भाषण में की थी यह टिप्पणी

Best Electric cars : भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, घर पर चार्ज करने में कितना खर्च, BaaS और फुल ओनरशिप में क्या अंतर? मानसून में EV कितनी सुरक्षित

जब क्रश ने कहा 'I Love You'... तब शुरू हुआ असली डर! Romance, Horror, Mystery और Jump Scares का खतरनाक कॉम्बो : Obsession Review

सभी देखें

नवीनतम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के भतीजे की इंदौर में सड़क हादसे में मौत

अपराधियों की संपत्ति कुर्क करने में न बरतें ढिलाई, कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक में CM मोहन यादव के सख्त निर्देश

DRDO ने बढ़ाई भारत की ताकत, एंटी-शिप और मिसाइल डिफेंस सिस्टम का सफल परीक्षण

देश अब नारे नहीं, काम पर वोट देता है, CM धामी ने मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर गिनाईं उपलब्धियां

भारतीय जहाजों पर हमला बर्दाश्त नहीं, ट्रंप ने ईरान पर फोड़ा ठीकरा

अगला लेख