Hanuman Chalisa

MP : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, सम्मान निधि की तरह खाते में जमा होते हैं 4000 रुपए, ऐसे मिलेगा फायदा

Webdunia
शुक्रवार, 17 जून 2022 (08:30 IST)
देशभर के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई है। इसी तरह मध्यप्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना (Chief Minister Kisan Kalyan Yojana) की शुरुआत की की गई। इस योजना में किसानों के खातों में 4000 रुपए जमा किए जाते हैं। 
ALSO READ: Atal Pension Yojana : क्या है अटल पेंशन योजना? कैसे मिलता है लाभ, एक क्लिक पर पूरी जानकारी
इसमें दो किस्तों में 2000-2000 रुपए किसानों के खातों में जमा किए जाते हैं। इस तरह मध्यप्रदेश के किसानों के खातों में सालाना कुल 10 हजार रुपए जमा होते हैं। इन योजनाओं के माध्यम से किसानों को दी जाने वाली सहायता राशि सीधा उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
ALSO READ: PMMY : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (Mudra Yojana Loan) में व्यवसाय शुरू करने के लिए सरकार देती है 10 लाख तक का लोन, जानिए क्या है प्रक्रिया
किन्हें मिलता है योजना का लाभ : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना को शुरू किया। पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसान इसका लाभ प्राप्त करेंगे। 
 
किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों को इस योजना में आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी। यदि प्रदेश का कोई नया किसान इस योजना में जुडना चाहता है तो उसे सबसे पहले पीएम किसान सम्मान निधि योजना में अपना रजिस्ट्रेशन करवाना होगा तभी उसे मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना का लाभ मिल पाएगा। 
 
क्या है पात्रता : यदि आप भी इस योजना में लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको योजना की कुछ पात्रता को पूर्ण करना होगा। अगर आप इन पात्रता को पूरी करेंगे तभी इस योजना में आप आवेदन कर पाएंगे। 
 
कौन कर सकता है आवेदन : मध्यप्रदेश राज्य में रहने वाले मूलनिवासी किसान ही इस योजना का आवेदन कर सकते हैं। किसान के पास अपनी स्वयं की कृषि भूमि होनी आवश्यक है। जिस किसान ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत रजिस्ट्रेशन करवाया होगा वही इसका लाभ प्राप्त कर सकते है। लघु एवं सीमान्त किसान योजना के पात्र माने जाएंगे।
ALSO READ: ladlilaxmi : लाडली लक्ष्मी योजना से मध्यप्रदेश की बेटियों को मिलती है आर्थिक सुरक्षा
किन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत : इस योजना का लाभ उठाने के लिए आधार कार्ड। बैंक खाता पासबुक। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर। पासपोर्ट साइज फोटो। किसान सम्मान निधि रजिस्ट्रेशन नंबर। मूल निवासी का प्रमाण-पत्र।

मोबाइल पर मिलेगा मैसेज : मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत किसानों मिलने किस्त राशि की सूचना उनके मोबाइल पर मिलेगी। मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत जिन किसानों को लाभ मिलेगा, उनके बारें में जानकारी किसान सम्मान निधि पोर्टल पर दर्ज रहेगी। क्षेत्र के पटवारी किसानों के बारे में पूरी जानकारी का वेरीफिकेशन करेंगे। किसानों को सिर्फ एक बार क्षेत्र के पटवारी को भौतिक रूप से आवेदन देना होगा। आगे की प्रक्रिया मोबाइल पर ही हो जाएगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

तनाव के बीच ट्रंप का दावा- शी मुझे गले लगाएंगे, चीन ने ईरान को हथियार न देने का वादा किया, Strait of Hormuz को लेकर दिया बड़ा अपडेट

ट्रंप ने कहा- ईरान युद्ध खत्म होने के बाद तेल के दामों में आएगी भारी गिरावट

350 वीडियो, 180 लड़कियां, शोषण और ब्‍लैकमेलिंग, 19 साल के मोहम्मद अयाज ने मुंबई से पुणे तक कर दिया खौफनाक कांड

परिसीमन पर 5 बड़े बयान : स्टालिन से सोनिया गांधी तक किसने क्या कहा, उत्तर-दक्षिण विवाद क्यों गरमा रहा है?

क्‍या युवाओं में लग रही जॉम्‍बी ड्रग की लत, जानिए कितना खतरनाक है ये ट्रेंड, क्‍या कहते हैं डॉक्‍टर्स?

सभी देखें

नवीनतम

इस्लामाबाद टॉक्स: ट्रंप का संदेश लेकर तेहरान पहुंचे असीम मुनीर, अराघची ने किया स्वागत

गिरिराज सिंह बोले, जो महिला आरक्षण पास नहीं करेंगे, उन्हें घर पर भोजन नहीं मिलेगा

LIVE: महिला आरक्षण समेत तीनों बिलों पर लोकसभा में चर्चा, कल 4 बजे मतदान

नारी शक्ति वंदन अधिनियम : देश की आधी आबादी ने किया स्वागत; राजनीति में बढ़ेगा महिलाओं का कद

निर्विरोध जीत की हैट्रिक : कडी में 28 और ऊंझा में 22 सीटों पर भाजपा का दबदबा, विपक्ष का सूपड़ा साफ

अगला लेख