Dharma Sangrah

NEET Exam के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए क्या होगा आप पर असर

Webdunia
शुक्रवार, 10 मार्च 2023 (11:49 IST)
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आवेदन फीस बढ़ाने, परीक्षा केंद्र घटाने के साथ ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET) की परीक्षा के टाइब्रेकिंग नियमों में बड़े बदलाव किए हैं। 2 या उससे अधिक छात्रों के अंक समान होने पर इन नियमों से ही रैंकिंग का फैसला होता है। 
 
अब तक अगर छात्रों के नीट में अंक समान होते थे तो अंतिम फैसला उम्मीदवार की उम्र को देखकर किया जाता है। अब यह नियम हटा दिया गया है। इसी प्रकार एप्लीकेशन नंबर के आधार पर भी अब टाई-रिसॉल्विंग के नियम को भी हटा दिया गया है।
 
वर्ष 2023 के टाईब्रेकिंग नियमों के अनुसार सबसे पहले बायोलॉजी के अंक देखे जाएंगे। जिस छात्र के बायोलॉजी में अंक अच्छे होंगे, उसे बेहतर रैंक दी जाएगी। बायोलॉजी में अंक समान होने पर केमिस्ट्री का स्कोर देखा जाएगा। इसके बाद फिजिक्स के अंकों के आधार पर रैंक का फैसला होगा।
 
यदि इन तीन नियमों के आधार पर टाईब्रेकर सॉल्व नहीं हुआ तो ओवरऑल इनकरेक्ट व करेक्ट अटैम्प्टेड क्वेश्चंस का अनुपात देखा जाएगा। ऐसे में भी टाई होने पर सर्वप्रथम बायोलॉजी, फिर केमिस्ट्री और फिर फिजिक्स विषय में इनकरेक्ट व करेक्ट अटैम्प्टेड क्वेश्चंस के अनुपात पर निर्णय लिया जाएगा।
 
नीट यूजी का आयोजन सात मई को होगा। फॉर्म भरने  की प्रक्रिया 6 अप्रैल सुबह 11:50 बजे तक चलेगी। परीक्षा दोपहर 2 से शाम 5:20 बजे तक आयोजित होगी। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में ही होगी।
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह के हरिद्वार दौरे की तैयारियों की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा

दुनिया के सबसे बड़े तेल डिपो Aramco पर अटैक, ईरान ने बोला सऊदी अरब पर बड़ा हमला... और खतरनाक हुई जंग

वेनेज़ुएला, ग़ाज़ा और ईरान के बाद अगला नंबर किसका — और भारत की चुप्पी क्यों?

ईरान पर हमले को लेकर भारत से क्या बोले इजराइली के एम्बेसडर रियूवेन अज़ार

कुवैत में अमेरिकी फाइटर जेट F-15 हुआ क्रैश, पायलट सीट इजेक्ट कर बाहर आया

अगला लेख