Hanuman Chalisa

वेटिंग टिकट से महंगा पड़ेगा ट्रेन का सफर, रेलवे ने सख्ती से लागू किया नियम

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 11 जुलाई 2024 (12:48 IST)
waiting ticket of train : भारतीय रेलवे ने वेटिंग टिकट से ट्रेन में सफर करने वालों पर शिकंजा कस दिया है। अगर किसी यात्री ने वेटिंग टिकट से ट्रेन में सफर किया तो तो उस पर न सिर्फ पेनाल्‍टी लगाई जाएगी, बल्कि टीटी उसे बीच रास्‍ते ही उतार देगा। रेलवे ने 1 जुलाई से ही इन नियमों को लागू भी कर दिया है।
 
रेलवे ने अब वेटिंग टिकट पर रिजर्वेशन वाले डिब्‍बों में सफर करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। अब अगर आपका टिकट वेटिंग रह गया है तो आप एसी या स्‍लीपर कोच में सफर नहीं कर सकेंगे। भले ही आपने टिकट स्‍टेशन की खिड़की से ऑफलाइन ही क्‍यों न खरीदा हो।
 
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अगर आपने विंडो से भी टिकट खरीदा है और वह वेटिंग रह गया तो उसे कैंसिल कराकर पैसा वापस ले लें।
 
बताया जा रहा है कि इस फैसले से रिजर्व डिब्‍बों में कंफर्म टिकट के साथ सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। लेकिन वेटिंग टिकट पर सफर करने वाले लाखों यात्रियों पर इसका बड़ा असर पड़ेगा।
 
क्‍या था नियम : जुलाई से पहले तक भारतीय रेलवे का नियम था कि अगर किसी यात्री ने स्‍टेशन की खिड़की से वेटिंग टिकट खरीदा है तो वह रिजर्व डिब्‍बों में भी यात्रा कर सकता है। अगर एसी का वेटिंग टिकट है तो वह एसी में जा सकता है और स्‍लीपर का है तो स्‍लीपर डिब्‍बे में वेटिंग टिकट पर सफर कर सकता है।
 
ऑनलाइन खरीदा गया टिकट अगर कंकर्म नहीं हुआ है तो वह अपने आप निरस्‍त हो जाता है और इसका पैसा टिकट कराने वाले यात्री के खाते में ऑटोमैटिक आ जाता है।
 
कितना लगेगा जुर्माना : अगर कोई वेटिंग टिकट वाला यात्री रिजर्व डिब्‍बों में सफर करता है तो 440 रुपए का जुर्माना लगाने के साथ ही टीटी यात्री को जनरल डिब्‍बे में भेज सकता है। इतना ही नहीं यात्री को रास्‍ते में ही ट्रेन से उतारा जा सकता है।
Edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'हम पाकिस्तान का हिस्सा नहीं', PoK में प्रदर्शनकारियों का ऐलान, आखिरी अल्टीमेटम से उड़ी शाहबाज और मुनीर की नींद

ITR, Aadhaar, Passport, EPFO के साथ ही 1 जुलाई से बदलेंगे 6 नियम, आप पर क्या होगा असर, जरूर पढ़ें

सिया के प्रेमी चेतन का होगा गेट एनालिसिस, आखिर क्या होता है यह टेस्ट और इस मामले में क्यों जरूरी है?

यूरोप में 43 डिग्री सेल्सियस और भारत में 43 डिग्री सेल्सियस एक जैसे क्यों नहीं लगते? जानिए गर्मी का असली विज्ञान

OnePlus Nord N6 5G लॉन्च, 19,999 रुपए में 8,000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा

सभी देखें

नवीनतम

India-Iran : PM मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियन से की बात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा, क्या अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे प्रधानमंत्री

UP में शिक्षा सुधार का नया मॉडल: कक्षा-कक्ष से मिली सीख के आधार पर तय होगी भविष्य की रणनीति, योगी सरकार का बड़ा कदम

यूपी में विकास के नए कीर्तिमान, 3 महीने में दी 62 हजार करोड़ से अधिक की 5551 परियोजनाओं की सौगात

योगी सरकार ने गन्ना किसानों को किया 31,682 करोड़ का भुगतान

UPTET 2026 : मुख्यमंत्री योगी के सख्त निर्देश, 20 लाख अभ्यर्थियों के लिए सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था; सेवारत शिक्षकों के लिए होगी विशेष TET

अगला लेख