Biodata Maker

aadhar card : 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 18 नवंबर 2025 (16:50 IST)
aadhar card Update : भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के ‘बाल’ या ब्लू आधार कार्ड (Baal Aadhaar) के अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (MBU) पर लगने वाला सभी शुल्क हटा दिया है। सरकार की आधिकारिक घोषणा के अनुसार, 5–7 वर्ष और 15–17 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए किए जाने वाले पहले और दूसरे MBU अब पूरे एक साल तक पूरी तरह मुफ्त होंगे। यह फैसला 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुका है और अगले एक वर्ष तक प्रभावी रहेगा। इसके बाद प्रत्येक MBU के लिए 125 रुपए शुल्क देना होगा। इससे करीब  6 करोड़ बच्चों को फायदा होगा। 
 
MBU क्या है? 
UIDAI के के मुताबिक MBU यानी Mandatory Biometric Update उन ब्लू आधार कार्ड का जरूरी अपडेट है, जो 5 से 17 वर्ष तक के भारतीय बच्चों को जारी किए जाते हैं।  5 वर्ष से कम उम्र के बच्चों का पहला आधार फोटो, नाम, DOB और पता जैसे विवरण पर आधारित होता है। इस दौरान फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन नहीं लिए जाते, क्योंकि इस उम्र में ये डेवलप नहीं होते। 5 वर्ष पूरे होने पर बच्चे के सभी बायोमेट्रिक डेटा-फोटो, फिंगरप्रिंट और दोनों आंखों के आईरिस लिए जाते हैं। इसे MBU 1 कहा जाता है। आधार नंबर वही रहता है। 15 वर्ष की आयु पर बच्चे को दोबारा सभी बायोमेट्रिक देना आवश्यक होता है। इसे MBU 2 कहा जाता है।
ALSO READ: Bihar : NDA सरकार में किसे मिलेगा मंत्री पद, क्या बराबर रहेंगे JDU-BJP के मंत्री, LJP (R) को कितने पद
MBU पर कितना खर्चा 
सरकार ने स्पष्ट किया है कि 17 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए MBU 1 और MBU 2 एक साल तक मुफ्त रहेंगे। अक्टूबर 2026 के बाद प्रत्येक MBU पर 125 रुपए शुल्क देना होगा।
 
MBU में क्या अपडेट होता है?
बाल आधार कार्ड धारक बच्चे का
- नवीनतम फोटो
- फिंगरप्रिंट
- आईरिस स्कैन लिए जाते हैं और आधार डेटा में अपडेट किए जाते हैं।
 
कैसे कराएं MBU 
योग्य बच्चे या उनके अभिभावक अपने नजदीकी
Aadhaar Enrolment Centre** या Aadhaar Seva Kendra पर जाकर MBU पूरा कर सकते हैं। इन केंद्रों की जानकारी UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।
 
MBU के लिए कौनसे डॉक्यूमेंट्‍स की जरूरत 
बच्चे का बाल आधार (ब्लू आधार कार्ड)
माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
आवश्यक होने पर अन्य मूल दस्तावेज जरूरी होते हैं। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हर EVM में पहले से मौजूद थे 25000 वोट, RJD के पूर्व अध्‍यक्ष सिंह का सनसनीखेज दावा

क्या शेख हसीना को बांग्लादेश को सौंपेगा भारत, मौत की सजा पर विदेश मंत्रालय का बयान

लाल किला बम हमले की पूछताछ में शामिल एक कश्मीरी ने किया आत्मदाह, बेटा अभी भी हिरासत में

बिहार की बेरहम बहू, ससुर का प्रायवेट पार्ट ईंट से कुचला, सिर फोड़ दिया

रोहिणी आचार्य के अपमान पर लालू परिवार में बवाल, 3 और बेटियों ने छोड़ा घर

सभी देखें

नवीनतम

aadhar card : 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए मुफ्त आधार बायोमेट्रिक अपडेट, UIDAI ने 1 साल तक हटाए सभी शुल्क

बिहार में सियासी पारा गर्म, नीतीश सरकार में कौन बनेगा डिप्टी सीएम?

मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिलाई ड्रग्स फ्री उत्तराखंड की शपथ

कश्मीर में जैश-दुख्तरान-ए-मिल्लत में महिलाओं की भर्ती की बड़ी साजिश का भंडाफोड़

बैटल ऑफ रेजांग ला : 20 चीनियों के मुकाबले 1 भारतीय सैनिक

अगला लेख