Biodata Maker

live : JPNIC पर लखनऊ में सियासी बवाल, अखिलेश ने जय प्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अक्टूबर 2024 (11:18 IST)
live updates : जय प्रकाश नारायण की जयंती पर लखनऊ में जेपीएनआईसी सेंटर को टिन की चादरों से सिल करने पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जताई नाराजगी। उन्होंने अपने घर के बाहर ही जेपी को श्रद्धांजलि दी। पल पल की जानकारी... 
 

11:47 AM, 11th Oct
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, 'बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके (जय प्रकाश नारायण) आंदोलन से निकले हैं, यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है जो समाजवादियों को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है।'
 
कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा, 'किसी भी जगह जहां लोकतंत्र है वहां कोई श्रद्धांजलि भी नहीं देने जा सकता ये कैसी बात है? आप बता दीजिए कि उस जगह क्या करना है या क्या नहीं करना है ताकि वहां(JPNIC) जो निर्माण कार्य हो रहा है उसे क्षति न पहुंचे लेकिन आप किसी को रोक देंगे, उनके घर के बाहर पुलिस लगा देंगे या घेराबंदी कर देंगे। ये कहां का लोकतंत्र है?'
 

11:15 AM, 11th Oct
-अखिलेश यादव ने घर से निकलकर जय प्रकाश नारायण को दी श्रद्धांजलि। 
-अखिलेश के घर के बाहर जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा लाई गई। 

10:33 AM, 11th Oct
-समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव के घर के बाहर प्रदर्शन। 
-अखिलेश के घर के बार बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात, सपा कार्यालय के बाहर में सुरक्षा व्यवस्था सख्‍त की गई। 

10:30 AM, 11th Oct
उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा नेता माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि जयप्रकाश नारायण आजादी की लड़ाई में हमारे बड़े नेता थे, स्वतंत्रता सेनानी थे और उन्हें सभी पार्टियों के नेताओं का सम्मान प्राप्त है। इसलिए आज उनकी जयंती पर हम प्रतिपक्ष उनका सम्मान करने के लिए उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं। पिछली बार भी अखिलेश यादव को रोका गया था लेकिन हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष वहां गए और माल्यार्पण किया फिर चले आए। मुझे समझ नहीं आता कि केवल माल्यार्पण करने से कौन सा पहाड़ टूट जाता है? या तो उस संस्थान में कोई गड़बड़ी है जिसे बेचने का प्रयास किया जा रहा है और ये गड़बड़ उजागर न हो इसलिए ऐसी अलोकतांत्रिक कार्रवाई करके अखिलेश यादव जाने से रोका जा रहा है।

10:28 AM, 11th Oct

जेपीएनआईसी का उद्घाटन अखिलेश यादव ने 2016 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान किया था। हालांकि, 2017 में राज्य में भाजपा के सत्ता में आने के बाद इमारत का काम बंद हो गया। इस केंद्र में जयप्रकाश नारायण व्याख्या केंद्र (संग्रहालय) के साथ-साथ अन्य सुविधाएं भी हैं।


10:22 AM, 11th Oct
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार रात गोमती नगर में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) पहुंचे और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार पर आरोप लगाया कि उसने प्रवेश रोकने के लिए मुख्य द्वार को टिन की चादरों से ढंक दिया है।
 
अखिलेश यादव ने केंद्र के बाहर संवाददाताओं से कहा कि यह जेपीएनआईसी, समाजवादियों का संग्रहालय है, यहां जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा है और इसके अंदर ऐसी चीजें हैं जिनसे हम समाजवाद को समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि ये टिन की चादरें लगाकर सरकार क्या छिपा रही है? क्या ऐसी संभावना है कि वे इसे बेचने की तैयारी कर रहे हैं या किसी को देना चाहते हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

लारीजानी, सुलेमानी को लेकर सामने आया सच, Donald Trump ने कहा- NATO की जरूरत नहीं, ईरान बोला- पहले हिसाब फिर शांति

शादीशुदा लोगों को मिल सकती है बड़ी टैक्स छूट! राघव चड्ढा ने उठाई Joint ITR की मांग, जानिए कैसे बचेगा लाखों का टैक्स

ईरान युद्ध को लेकर डोनाल्ड ट्रंप पर भड़के NCTC डायरेक्टर, 11 बार खुद युद्ध लड़ा, पत्नी को खोया, बोले- इजराइल के दबाव में छेड़ी जंग, दिया इस्तीफा

कढ़ाई में रखी मछली चटका गए थे चूहे, दोस्‍त पर किया शक और इतना मारा कि हो गई मौत

गंगा में इफ्तार पार्टी पड़ी भारी, नाव में खाया नॉनवेज, नदी में फेंके अवशेष, मुस्लिम युवकों पर FIR

सभी देखें

नवीनतम

क्या एआई दिग्गज एंथ्रोपिक को अपना सकता है जर्मनी?

इंदौर में कार चार्जिंग के दौरान धमाका, एक ही परिवार के 7 लोग जिंदा जले

Top News: लारीजानी की मौत से हिला ईरान, नाटो पर भड़के ट्रंप, असम में कांग्रेस को झटका

इजराइली हमले में बेटे समेत अली लारीजानी की मौत, ईरान ने की पुष्‍टि

उज्जैन में सीएम डॉ. मोहन यादव एवं राज्यपाल ने किया 16 निर्माण कार्यों के साथ गीता भवन का भूमि पूजन

अगला लेख