Hanuman Chalisa

UP: मिनी बस और जीप की टक्कर में 4 लोगों की मौत, 13 घायल

Webdunia
सोमवार, 30 मई 2022 (22:48 IST)
चित्रकूट (उत्तरप्रदेश)। उत्तरप्रदेश के चित्रकूट जिले में खोह गांव के नजदीक सोमवार को शाम करीब 4.30 बजे एक मिनी बस और बोलेरो जीप की आमने-सामने हुई टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 13 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।
 
चित्रकूट के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) शैलेन्द्र कुमार राय ने बताया कि सोमवार शाम करीब 4.30 बजे झांसी-मिर्जापुर राजमार्ग में खोह रेलवे क्रॉसिंग के नजदीक एक मिनी बस और बोलेरो जीप की आमने-सामने टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि 13 अन्य घायल हो गए।
 
उन्होंने बताया कि बोलेरो जीप चित्रकूट से प्रयागराज जा रही थी, जबकि मिनी बस प्रयागराज से सवारी भरकर चित्रकूट आ रही थी। एएसपी ने बताया कि अभी मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Hormuz पर IEA की रेड जोन वॉर्निंग, क्या इसके मायने, भारत पर क्या होगा असर, हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा

India Weather : आने वाले दिनों में देश में मौसम के दो रूप, कहीं Heat Wave का प्रकोप, कहीं आंधी, तूफान, बारिश, IMD ने चेतावनी में क्या कहा

Cockroach Janta Party की लोकप्रियता से क्यों परेशान हैं अभिजीत दिपके के माता-पिता, डर के साथ उड़ी हुई है नींद

अमेरिका-ईरान युद्ध से हज पर कितना असर? सऊदी अरब के शक्ति प्रदर्शन से मिडिल ईस्ट में घबराहट

Cockroach Janta Party पर पाकिस्तान कनेक्शन का आरोप, अभिजीत दिपके ने बताया क्या है सच

सभी देखें

नवीनतम

नाम डोनाल्ड ट्रंप, सुनहरी जुल्फें और 700 किलो का वजन! बकरीद से पहले बांग्लादेश में चर्चा में आया भैंसा

ईरान नहीं, असली निशाने पर था चीन: कैसे फेल हुआ ड्रैगन को घेरने का ‘ट्रंप कार्ड’

रेंज बाउंड रहा बाजार, मेलोडी ने घोली पारले इंडस्ट्रीज में मिठास, कैसा रहेगा मई का आखिरी हफ्ता?

विराट कोहली के साइन वाला बैट Flaunt करते दिखे थलापती विजय, ‘TN 07 CM 2026’ नंबर प्लेट भी हुई ही Viral

अहमदाबाद एयरपोर्ट पर DRI की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक से आया यात्री 20 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

अगला लेख