Mahashivratri: प्रयागराज में 6 लाख लोगों ने लगाई गंगा में डुबकी, किए मंदिरों के दर्शन

शिवरात्रि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (13:04 IST)
Mahashivratri In Prayagraj : माघ मेला (Magh Mela) के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि (Mahashivratri) पर शुक्रवार को सुबह 10 बजे तक करीब 6 लाख लोगों ने प्रयागराज (यूपी) में गंगा (Ganga) और पवित्र संगम (Sangam) में आस्था की डुबकी लगाई।

ALSO READ: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी महाशिवरात्रि की बधाई, कहा- जय भोलेनाथ
 
माघ मेला प्रशासन के एक अधिकारी ने बताया कि आज सुबह से स्नानार्थियों का संगम क्षेत्र में आना जारी है और सुबह 10 बजे तक करीब 6 लाख लोगों ने गंगा और संगम में स्नान किया। नगर के विभिन्न शिव मंदिरों में भारी संख्या में लोग शिवलिंग (Shivalinga) पर माला फूल, दूध आदि चढ़ा रहे हैं।

ALSO READ: 11 साल बाद शिवयोग में महाशिवरात्रि, मात्र 5 अचूक उपाय कर लें शिव पार्वती होंगे प्रसन्न
 
घाटों की लंबाई 8,000 फुट की : उन्होंने बताया कि स्नानार्थियों की सुविधा के लिए घाटों की लंबाई 6,800 फुट से बढ़ाकर 8,000 फुट कर दी गई है और कुल 12 घाट बनाए गए हैं एवं सभी घाटों पर पर्याप्त संख्या में वस्त्र बदलने की सुविधा स्थापित की गई है।

ALSO READ: 11 साल बाद शिवयोग में महाशिवरात्रि, मात्र 5 अचूक उपाय कर लें शिव पार्वती होंगे प्रसन्न
 
भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था : तीर्थ पुरोहित राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इस दिन भोलेनाथ का विभिन्न पवित्र वस्तुओं से पूजन एवं अभिषेक किया जाता है विशेषकर बेलपत्र, धतूरा, अबीर, गुलाल, बेर आदि अर्पित किया जाता है।

ALSO READ: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, 300 साल बाद अद्भुत संयोग
 
भोलेनाथ को कहा जाता है पतित पावन : उन्होंने कहा कि भगवान भोलेनाथ अपनी बारात में उन सभी को आमंत्रित करते हैं जिनकी समाज उपेक्षा करता है इसीलिए भोलेनाथ को पतित पावन कहा जाता है। पुलिस उपमहानिरीक्षक (माघ मेला) डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि नगर के मनकामेश्वर मंदिर, सोमेश्वर महादेव मंदिर और नागवासुकि मंदिर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और वाहनों की पार्किंग के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है।(भाषा)(फ़ाइल चित्र)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए खुशखबरी, केन्द्र सरकार ने बढ़ाया डीए

नासिक कुंभ के नाम को लेकर अखाड़ों में मतभेद, जानिए कब शुरू होगा मेला

ATM से अतिरिक्त निकासी पर शुल्क बढ़ा, जानिए कब से लागू होंगे यह charges

यूक्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पेशकश, NATO को दी चेतावनी

ईद पर मुंबई में विस्फोट और दंगों की चेतावनी, सुरक्षा बढ़ाई गई

सभी देखें

नवीनतम

जिंदगी पर भारी पड़ा रील का नशा, गिरने से 'यमराज' की मौत

कठुआ ऑपरेशन में कुल 9 की मौत, इनमें 5 आतंकवादी और 4 जवान

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, रूसी सशस्त्र बलों में सेवारत 18 में से 16 भारतीय लापता

चीख-पुकार, हिलती इमारतें, धुल का गुबार, हजारों के मरने की आशंका, भूकंप से तबाही की आंखों देखी

सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में 1.50 लाख अवमानना ​​मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

अगला लेख