UP में ऑक्सीजन सिलेंडर विस्फोट में गर्भवती महिला समेत 6 की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 22 अक्टूबर 2024 (23:41 IST)
बुलंदशहर जिले के सिकंदराबाद इलाके में एक बीमार महिला के पास रखे ऑक्सीजन सिलेंडर में विस्फोट में एक गर्भवती महिला समेत एक ही परिवार के छह लोगों की मृत्यु हो गई। इस हादसे में हाल में अस्पताल से घर आई 45 वर्षीय रुखसाना, उनके पति रियाजुद्दीन, इनके तीन बच्चे और पोती की मृत्यु हो गई।
 
मंगलवार को जब इन शवों को पोस्टमार्टम के बाद घर लाया गया तो आशापुरी कॉलोनी में हर तरफ गम का माहौल था। बुलंदशहर के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने कहा, “सिकंदराबाद की आशापुरी कॉलोनी में कल शाम साढ़े आठ बजे से नौ बजे के बीच एक सिलेंडर में विस्फोट हुआ जिससे पूरा घर ढह गया। इस घटना में दो-तीन अन्य लोग घायल हुए और बाकी सुरक्षित हैं।”
 
इस बीच, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर विनय कुमार सिंह ने कहा कि इस घटना में जान गंवाने वाले छह लोगों में एक महिला गर्भवती थी। घटना में जान गंवाने वाली तमन्ना के पति रिजवान ने कहा कि उसकी पत्नी के गर्भ में नौ माह का बच्चा था।
 
मंगलवार की दोपहर सभी छह मृतकों को दफन कर दिया गया। मृतकों की पहचान रियाजुद्दीन उर्फ राजू (50), उनकी पत्नी रुखसाना (45), सलमान (16), तमन्ना (24), हिफ्जा (तीन) और आस मोहम्मद (26) के रूप में हुई है। सिकंदराबाद इलाके में सोमवार रात सिलेंडर फटने से एक मकान ध्वस्त हो गया था। भाषा 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राष्ट्रपति पुतिन पर भड़के जेलेंस्की, रूस को लेकर कह दी बड़ी बात, अब क्या होगा Putin का रुख

Salman Khurshid : कांग्रेस नेताओं के बर्ताव से क्यों दुखी हुए सलमान खुर्शीद, कह दी चुभने वाली बात

Coronavirus Alert : पश्चिम बंगाल में कोरोनावायरस की भयानक स्थिति, दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- ‘अगली कोविड महामारी’ अभी खत्म नहीं हुई

Pakistan में आने वाली है प्रलयकारी मुसीबत, IRSA के डरावने आंकड़ों से आतंकिस्तान में मचा हाहाकार

एलन मस्क के पिता अयोध्या में रामलला के दर्शन करने क्यों आए, बोलेंगे जय श्रीराम

सभी देखें

नवीनतम

​Waqf Umeed Portal : वक्फ संपत्तियों को लेकर सरकार का एक और बड़ा फैसला, 6 जून को लॉन्च करेगी पोर्टल 'उम्मीद', प्रॉपर्टी का रजिस्ट्रेशन होगा जरूरी

1 करोड़ कैश, 3.5 KG सोना, IRS ऑफिसर के ठिकानों पर CBI का सर्च ऑपरेशन

रूस ने फिर ठुकराया सीजफायर, इस्तांबुल में घंटाभर चली यूक्रेन से बातचीत की नौटंकी

Indigo विमान से पक्षी टकराया, रांची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, 175 यात्री सुरक्षित

MP : ​पहली बार पचमढ़ी के राजभवन में होगी मोहन सरकार की कैबिनेट, जानें क्या है इस ऐतिहासिक इमारत का इतिहास

अगला लेख