Hanuman Chalisa

UP में बर्बरता: शराबियों ने 5 रुपए के लिए पेट्रोल डाल बुजुर्ग दंपति को आग के हवाले किया

Webdunia
गुरुवार, 23 सितम्बर 2021 (15:56 IST)
सहारनपुर। उत्तरप्रदेश के सहारनपुर जिले में मिर्जापुर थानाक्षेत्र में नशे में धुत 2 लोगों ने बुजुर्ग दंपति को महज 5 रुपए के लेन-देन के विवाद में पेट्रोल डालकर आग लगा दी जिससे दंपति झुलस गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफतार कर लिया है।

ALSO READ: हरियाणा में स्कूल छत गिरी, 27 बच्चे और 3 मजदूर मलबे में दबने से घायल
 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अतुल शर्मा ने बताया कि थाना मिर्जापुर के मरोड़गढ़ में राजेन्द्र (67) और उनकी पत्नी कमलेश (65) अपने घर के सामने ही पान की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि अपनी दुकान में बेचने लिए केन में थोड़ा पेट्रोल भी रखते थे ताकि कुछ मुनाफे के साथ बिक्री की जा सके।

बुधवार शाम शराब के नशे में धुत आरोपी सावेज और हशमूद दंपति की दुकान पर आए और आधा लीटर पेट्रोल बाइक में भरवाया। राजेन्द्र ने इन लोगों से पेट्रोल के 55 रुपए मांगे लेकिन ये दोनों 50 रुपए पर अड़े हुए थे।

ALSO READ: अंतरराष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर रणवीर सिंह ने युवाओं से की खास अपील
 
पुलिस के मुताबिक 5 रुपए को लेकर राजेन्द्र और आरोपियों में कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ने दुकान पर रखा पेट्रोल उठाकर राजेन्द्र पर छिड़क दिया ओर आग लगा दी और बीच-बचाव में उतरी उनकी पत्नी पर भी आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

E20 पेट्रोल से इंजन खराब हुआ तो क्या इंश्योरेंस क्लेम मिलेगा? सरकार ने बताई सचाई, क्या बोलीं बीमा कंपनियां

20,000 के बजट में ये हैं जून 2026 के टॉप 3 बेस्ट स्मार्टफोन्स, 7000mAh बैटरी और गेमिंग प्रोसेसर का धांसू कॉम्बो

Tata Sierra EV vs Toyota Ebella: 500km से ज्यादा माइलेज वाली दो धाकड़ इलेक्ट्रिक SUVs में महामुकाबला, जानें लॉन्च डेट और कीमत!

नागौद राजघराने में साहब, बीवी और सौतन — हवस, धोखे और खून से सनी राजसी दास्तान

राम नाम की लूट... 'अयोध्या कांड' से पूरा देश हिला, SIT जांच के बीच चंपत राय बीमार, नृपेन्द्र मिश्रा गायब

सभी देखें

नवीनतम

मेलोडी मूमेंट के बाद फिर साथ PM मोदी-जॉर्जिया मेलोनी, ट्रंप से मिलाया हाथ, G7 Summit के मंच से भारत का दुनिया को बड़ा संदेश

नागपुर में एयरफोर्स अफसर की पत्नी से हैवानियत, रेप, ब्लैकमेल कर धर्मांतरण की कोशिश

ज्येष्ठ मास के सातवें मंगलवार पर हुआ विशाल हनुमान भंडारा, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

योगी सरकार का बड़ा कदम: 8 जिलों के आस्था स्थलों के विकास पर 79 करोड़ रुपये खर्च, 33 परियोजनाओं पर काम शुरू

UP B.Ed Result 2026 : अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं प्रदेश टॉपर, 4 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को मिली रैंक

अगला लेख