rashifal-2026

UP : अंबेडकरनगर सरकारी आवास से मिले 22.48 लाख रुपए के 100 और 500 के पुराने नोट, ACMO की 11 साल पहले हुई थी मौत, बेड और अटैची से मिलीं नोटों की गड्डियां

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 8 जुलाई 2025 (16:48 IST)
उत्तरप्रदेश के अंबेडकरनगर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। करीब 11 साल पहले मृत पाए गए तत्कालीन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) डॉ. ब्रह्मणारायण तिवारी के सरकारी आवास से 22,48,505 लाख रुपए के बंद हो चुके नोट मिले हैं। सीएमओ ने प्रमुख सचिव, महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, एडी, डीएम व एसपी को चिट्ठी लिखकर इन रुपयं  परीक्षण करते हुए राजकीय कोष में जमा करवाने की मांग की है।
 
मीडिया खबरों के मुताबिक मूल रूप से प्रतापगढ़ निवासी डॉ. बीएन तिवारी की 2014 में रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वे मीरानपुर सीएचसी के सरकारी क्वार्टर में अकेले रहते थे। 29 जनवरी 2014 को जब वे सुबह घर से बाहर नहीं निकले तो प्रशासन ने दरवाजा तोड़ा और उनका शव बिस्तर पर पाया गया। इसके बाद उस कमरे को सील कर दिया गया था।
ALSO READ: हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से हाहाकार, 7 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा, 225 सड़कें बंद
मरम्मत के लिए खुला था आवास
हाल ही में कलेक्टर अनुपम शुक्ला के निर्देश पर आवास की मरम्मत कराई जा रही थी। मरम्मत कार्य के दौरान जब सील तोड़ी गई तो कमरे के बिस्तर के नीचे से 22 लाख रुपए से अधिक की नकदी बरामद हुई। यह राशि 1000 और 500 रुपए के पुराने नोटों में थी, जो अब अमान्य हो चुके हैं। फिलहाल इस मामले में कोई आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। घटना के बाद इलाके में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं, क्योंकि 10 वर्षों तक सील कमरे में बड़ी धनराशि का रहना अपने आप में कई सवाल खड़े करता है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Putin India Visit : पुतिन के भोज में थरूर को आमंत्रण, राहुल गांधी और खरगे को नहीं बुलाने पर कांग्रेस नाराज, सुनना थी अंतरात्मा की आवाज

क्यों हो रही है indigo की उड़ानें रद्द, FDTL रद्द, जांच के लिए 4 सदस्यीय कमेटी का गठन, कब सामान्य होंगे हालात

Vladimir Putin: व्लादिमीर पुतिन कैसे बने रूस की जासूसी संस्था KGB के जासूस?

putin india vist Updates : PM मोदी और पुतिन के ऐलान के बाद उड़ी पाकिस्तान की नींद, रूस और भारत में क्या हुआ समझौता

Vladimir Putin के भारत दौरे से तिलमिलाया अमेरिका, ट्रंप ने करीबी की कंपनी पर ठोंका 71 लाख डॉलर का जुर्माना

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: इंडिगो संकट के बीच एक्शन में एयर इंडिया और स्पाइस जेट

इंडिगो संकट के बीच रेलवे का बड़ा फैसला, 6 स्पेशल ट्रेनें चलेगी, 37 ट्रेनों में अतिरिक्त कोच

PM मोदी ने राष्ट्रपति पुतिन को श्रीमद्भगवद गीता के अलावा कौनसे खास गिफ्ट्‍स दिए और क्या हैं उनकी खूबियां

माघ मेला 2026 : संगम नगरी में आस्था का महासागर, 3 जनवरी से शुरू होगा 44 दिनी महापर्व

मेरठ पुलिस का कारनामा, अज्ञात शव को दूसरे क्षेत्र में ले जाकर दुकान के आगे फेंका, सीसीटीवी ने खोला राज

अगला लेख