Hanuman Chalisa

युवक ने पूछा सवाल तो भड़क गए बुजुर्ग चाचा, दनादन कहने लगे मुख्यमंत्री को अपशब्द

अवनीश कुमार
शनिवार, 8 अक्टूबर 2022 (09:38 IST)
कानपुर देहात। कानपुर देहात के थाना रूरा के अंतर्गत एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था जिसमें एक बुजुर्ग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अपशब्द कहता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर बुजुर्ग को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह वीडियो बनाया गया, वह बुजुर्ग शराब के नशे में था। आपको बता दें कि वायरल वीडियो की पुष्टि webdunia.com नहीं करता है।
 
चाचा क्यों दे रहे हो गाली?: कानपुर देहात के रूरा में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें कुर्ता-पायजामा पहने एक बुजुर्ग व्यक्ति कुर्सी पर बैठा है। सामने से एक युवक बुजुर्ग से सवाल कर रहा है कि चाचा आप मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए क्या कहना चाहते हैं?
 
इतना ही सुनते कुर्सी पर बैठे बुजुर्ग व्यक्ति बिना कुछ सोचे-समझे मुख्यमंत्री को जमकर अपशब्द कहते हुए गालियां बकने लगा। जब सामने खड़े युवक ने कहा कि उनको गालियां क्यों दे रहे हो? तो बुजुर्ग फिर भी नहीं रुका और लगातार मुख्यमंत्री को गालियां देता रहा। युवक ने फिर कहा कि आप मुख्यमंत्री को गाली दे रहे हैं? उसके बावजूद बुजुर्ग बिना कुछ सोचे-समझे अभद्र गालियां मुख्यमंत्री को देते रहा।
 
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर ही लोग मुख्यमंत्री को गाली देने वाले बुजुर्ग के ऊपर कार्रवाई करने की मांग करने लगे। वहीं वायरल हो रहे वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक सुनीति ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम को वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग व्यक्ति को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए। इसके बाद पुलिस ने वायरल वीडियो में दिख रहे बुजुर्ग को रूरा कस्बे के वार्ड 1 से गिरफ्तार कर लिया।
 
क्या बोले थाना प्रभारी?:  थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो में अपशब्द कहने वाले आरोपी का नाम विशंभर नाथ बाजपेई है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि जिस वक्त का यह वीडियो है, उस समय वह नशे में था जिसके चलते वह समझ नहीं पाया और अपशब्द बोल गया था। लेकिन पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया और उसे जेल भेज दिया गया है।

Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE की नई भाषा नीति लागू, जानिए किन छात्रों पर नहीं होंगे नए नियम और किसे पढ़नी होगी अतिरिक्त भारतीय भाषा

China की भारत के साथ चालाकी, बांग्लादेश के तीस्ता प्रोजेक्ट पर बयान, आखिर क्यों बढ़ी भारत की चिंता

Bajaj Chetak, Ola S1 Pro, TVS iQube, Hero Vida V2 को टक्कर देने आ रहा है सस्ता विएतनामी इलेक्ट्रिक स्कूटर

अकाल तख्त का भगवंत मान सरकार को बड़ा अल्टीमेटम, 1 महीने में बेअदबी कानून बदलने का दिया आदेश

कौन हैं रिटायर्ड IAS योगेश्वर राम मिश्रा, जो हो सकते हैं राम मंदिर के CEO?

सभी देखें

नवीनतम

SC On Ethanol Blending Policy : SC में BPCL एथेनॉल विवाद पर सुनवाई, केंद्र ने कहा- 20% एथेनॉल ब्लेंडिंग लक्ष्य नहीं बदलेगा

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में कांग्रेस का PM मोदी पर बड़ा हमला, बोली- श्रेय लिया तो जिम्मेदारी भी लें

तुम हमें खून दो, हम तुम्‍हें VIP दर्शन देंगे, ओंकारेश्‍वर में दर्शन के लिए अनोखी पहल, रक्‍तदान करो और कतार से बचो

आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, उम्र और बीमारी का हवाला भी नहीं आया काम, जमानत से इनकार

'जो जय श्रीराम बोलने पर लाठी चलाते थे, वही आज अयोध्या जाने की बात कर रहे हैं', CM योगी का बड़ा हमला

अगला लेख