Hanuman Chalisa

बिना अनुमति कर रहे थे आसाराम की पूजा, भाजपा नेता की शिकायत पर 5 के खिलाफ प्रकरण

Webdunia
शनिवार, 16 अक्टूबर 2021 (11:53 IST)
शाहजहांपुर। दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आसाराम की पूजा कर रहे उसके 5 अनुयायियों के विरुद्ध भाजपा के एक नेता की शिकायत पर  मामला दर्ज किया है।
 
पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार ने शनिवार को बताया कि अनुयायी दशहरा के उपलक्ष्य में थाना कांट स्थित कस्बे में शुक्रवार शाम टेंट लगाकर आसाराम की पूजा अर्चना कर उनकी आरती उतार रहे थे, इसी बीच सूचना पाकर वहां पहुंचे भाजपा नेता संतोष दीक्षित ने कार्यक्रम को बंद करने को कहा।
 
उन्होंने बताया कि इसके बाद भी जब अनुयायी नहीं माने तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पहुंचकर कार्यक्रम बंद करवाया तथा मुख्य आयोजनकर्ता राजकुमार, राकेश, सुनील, चंदन दास तथा दक्ष मुनि के अलावा कुछ अज्ञात अनुयायियों के विरुद्ध मामला दर्ज किया।
 
कुमार ने बताया कि जिले में त्योहारों के मद्देनजर धारा 144 लागू है ऐसे में किसी भी आयोजन को करने से पूर्व प्रशासन से अनुमति लेना आवश्यक है और आसाराम के अनुयायी बिना अनुमति के आयोजन कर रहे थे।
 
शाहजहांपुर की एक लड़की से 15 अगस्त 2013 को जोधपुर स्थित आश्रम में आसाराम ने दुष्कर्म किया था, यह लड़की आसाराम के आश्रम में पढ़ती थी। घटना के बाद आसाराम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

जब तक जवाबदेही तय नहीं होगी, असल समस्या हल नहीं होगी, NEET paper leak पर सुप्रीम कोर्ट सख्त

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटी की कीमत कैसे तय होती है, खरीदते समय किन बातों का रखें ध्यान? कीमत के अलावा ये फैक्टर्स भी हैं बेहद जरूरी

रूस-तालिबान डिफेंस डील से उड़े पाकिस्तान के होश, भारत के लिए क्या हैं इसके कूटनीतिक मायने?

ईरान का दावा- 'बुशहर में गिराया अमेरिकी विमान', भड़का अमेरिका; क्या खटाई में पड़ेगा 60 दिनों का युद्धविराम?

राहुल गांधी ने बिछाई 2029 की बिसात: क्‍या कांग्रेस अब ‘हाईकमान मॉडल’ छोड़ क्षेत्रीय चेहरों पर लगाएगी दांव?

सभी देखें

नवीनतम

पेट के लिए मौसम की मार सहने पर मजबूर भारत के 'गिग वर्कर्स'

यूपी के 1.40 लाख स्कूलों का होगा सुरक्षा ऑडिट, छात्रों की सुरक्षा के लिए सरकार की बड़ी पहल

Top News 30 May: महंगी हुई CNG, 7 दिन लेट हुआ मानसून, अमेरिका और ईरान समझौते के करीब

New Rule : 1 जून से बदल जाएंगे पैसे, टैक्स, UPI और बैंकिंग के नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

लखनऊ में बनेगी देशभक्ति की नई पहचान, राजनाथ सिंह और योगी करेंगे ‘नौसेना शौर्य वाटिका’ का लोकार्पण

अगला लेख