Hanuman Chalisa

अयोध्या में 5 अप्रैल को 9 बजे मन गई रामनवमी

कोरोना से लड़ने के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने सौंपा 11 लाख चेक

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 6 अप्रैल 2020 (21:35 IST)
अयोध्या। संपूर्ण विश्व में महामारी का रूप ले चुका कोरोना वायरस (Corona Virus) के चलते अयोध्या में रामनवमी का पर्व सन्नाटे के बीच निकल गया। राम जन्मोत्सव का आयोजन मंदिरों के भीतर ही सिमटकर रह गया था। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर 5 अप्रैल को रात 9 बजे 'दीपोत्सव' जैसा माहौल था। ऐसा लग रहा था मानो इस बार 5 अप्रैल को ही रामनवमी मनी।
 
अयोध्या नगरी दीयों की रोशनी से जगमगाते हुए कोरोना की इस लड़ाई मे अद्भुत एकता व अखंडता का परिचय दिया। वहीं, दूसरी तरफ इसी महामारी से बचाव के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट भी अब खुलकर सामने आ गया है। ट्रस्ट ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए प्रधानमंत्री कोष में 11 लाख रुपए का दान किया है। 
 
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और अन्य ट्रस्टियों ने सोमवार को 11 लाख रुपए का चेक अयोध्या के जिलाधिकारी अनुज झा को भेंट किया।
 
गौरतलब है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत केंद्र सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

China को टक्कर देने की तैयारी, भारत-अमेरिका के कौनसे समझौते से उड़ी ड्रेगन की नींद, दबदबा होगा खत्म

Apple ला सकता है पहला फोल्डेबल iPhone Ultra, iPhone 18 सीरीज की लॉन्च रणनीति में बड़ा बदलाव

गुजरात की राजनीति में स्थानीय स्वशासन का नया ढांचा, जामनगर, गांधीधाम समेत 6 शहरों को मिले नए मेयर और पदाधिकारी

अगला लेख