Hanuman Chalisa

राममंदिर परिसर के सभी मंदिरों में दर्शन शुरूः पहले चरण में 1500 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास से मिलेगा प्रवेश

संदीप श्रीवास्तव
सोमवार, 13 अप्रैल 2026 (10:41 IST)
श्री राम जन्मभूमि राम मंदिर परिसर में निर्मित सभी 18 मंदिरों के दर्शन आम श्रद्धालुओं के लिए 13 अप्रैल (बैसाख कृष्ण एकादशी) से शुरू हो गए। यह व्यवस्था शुरुआती तीन माह के परीक्षण के तौर पर लागू की जा रही है।
 
राम मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राय के अनुसार, पहले चरण में प्रतिदिन 1500 श्रद्धालुओं को ऑनलाइन पास के जरिए दर्शन कराया जाएगा। इसमें सुगम, विशिष्ट और सामान्य दर्शन के लिए 500-500 पास निर्धारित किए गए हैं। बुकिंग 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर होगी।
 
श्रद्धालु सामान्य लेन से प्रवेश कर रामलला के दर्शन करेंगे। इसके बाद दक्षिणी सीढ़ियों से राम परिवार के दर्शन कराए जाएंगे। आगे परकोटा मार्ग से शेषावतार मंदिर, सप्त मंडपम और कुबेर नवरत्न टीला के दर्शन कर सकेंगे।
 
भवन निर्माण समिति के चेयरमैन नृपेन्द्र मिश्र ने बताया कि कुबेर नवरत्न टीला की मिट्टी कमजोर पाई गई है। रिपोर्ट के अनुसार एक समय में अधिकतम 1500 श्रद्धालुओं की ही अनुमति सुरक्षित है। दर्शन के लिए एक परिवार के अधिकतम 5 लोगों का ही पास बनेगा। ऑनलाइन आवेदन में फोटो अनिवार्य होगी और सभी श्रद्धालुओं को आधार कार्ड साथ लाना होगा। पास 2-2 घंटे के स्लॉट में जारी किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

होर्मुज में न कोई जहाज घुसेगा, न निकलेगा, Donald Trump ने दी ईरान को धमकी

Tata Consultancy Services नासिक में बड़ा विवाद, यौन शोषण और जबरन धर्मांतरण के आरोप, 6 गिरफ्तार, कई कर्मचारी निलंबित

Pakistan में ईरान-US बातचीत फेल, खेल और खतरनाक, क्या है Donald Trump का अगला प्लान, भारत पर कितना असर

Ladli Behna Yojana की 33वीं किस्त जारी: CM मोहन ने 1836 करोड़ ट्रांसफर किए, 1.25 करोड़ महिलाओं को बड़ी सौगात

SIR के बाद बड़ा बदलाव, 12 राज्यों में 5.2 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, चुनाव आयोग की सबसे बड़ी कार्रवाई

सभी देखें

नवीनतम

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा गायब! पति बोला- भाग गई, मां ने लगाया साजिश का आरोप

LIVE: आशा भोसले को अंतिम विदाई आज, शिवाजी पार्क में होगा अंतिम संस्कार

ईरान युद्ध पर आलोचना के बाद ट्रंप का पोप लियो पर तीखा हमला, बताया ‘बेहद कमजोर’

Top News : हार्मुज में अमेरिकी नाकेबंदी, कच्चा तेल 100 डॉलर पार; आशा भोसले को अंतिम विदाई आज

भारत का चीन को कड़ा मैसेज, अरुणाचल प्रदेश के नाम बदलने की कोशिश खारिज, बोला- काल्पनिक नामों से नहीं बदलेगा सच

अगला लेख