Dharma Sangrah

अयोध्यावासियों के लिए दोगुना उत्साह, राम विवाह और मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण

25 नवंबर को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच होगा ध्वाजारोहण

संदीप श्रीवास्तव
शनिवार, 22 नवंबर 2025 (21:02 IST)
Flag hoisting on top of Ram Temple: श्रीराम नगरी अयोध्या के वासियों के लिए 25 नवंबर का दिन बड़ा ही खास है। अयोध्या में जहां एक तरफ श्रीराम विवाह का उत्साह है तो वहीं दूसरी तरफ श्रीराम जन्मभूमि पर राम मंदिर की पूर्णता के बाद मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजा फहराई जाएगी। 25 नवंबर को सर्वप्रथम राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर बटन दबाकर द्वारा धर्म ध्वजारोहण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा दिव्य अभिजीत मुहूर्त में किया जाएगा।
 
राम मंदिर परिसर में श्रीराम और माता सीता के विवाह उत्सव का संयोग पहली बार देखने को मिलेगा। इस समारोह के साक्षी होंगे अयोध्यावासी साधु-संत एवं उपस्थित गणमान्य अतिथिगण। यह सभी आयोजन शास्त्रोक्त विधि द्वारा सम्पन्न कराए जाएंगे। राम मंदिर के शिखर पर फहराने वाली धर्म ध्वजा को तीन किलोमीटर दूर से ही देखा जा सकता है। 
 
शुभ मुहूर्त में किया जाएगा ध्वजारोहण : राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया की राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण के लिए दोपहर 12 से 12.30 बजे तक का अभिजीत मुहूर्त तय किया गया है। यही वह मुहूर्त है जब भगवान राम का जन्म माना जाता है। इस मुहूर्त को अत्यंत शुभ और तेजस्वी माना गया है, इसलिए कार्यक्रम इसी समय रखा गया है।
 
वेद मंत्रों के बीच होगा ध्वजारोहण : कार्यक्रम का 200 फुट की स्क्रीन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके लिए 1000  कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वेद मंत्रों की मंगल ध्वनि के बीच 4 मिनट के भीतर ध्वज शिखर पर किया जाएगा स्थापित।  राम मंदिर में प्रवेश करते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सर्वप्रथम सप्त मंडपम के मंदिरों में दर्शन पूजन कर समरसता का संदेश देंगे। प्रधानमंत्री एक मंच से ध्वजारोहण करेंगे तो दूसरे मंच से उनका संबोधन होगा। इस अवसर पर संघ प्रमुख मोहन भागवत भी रहेंगे। 
 
21 यजमान शामिल होंगे : परिसर में 6000 मेहमानों के बैठने के लिए सप्त ऋषियों के नाम पर 15 ब्लॉक बनाए गए हैं। इसके साथ ही मंदिर में होने जा रहे अनुष्ठान में 21 यजमान शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। 501 बटुकों के स्वस्ति वाचन और पुष्पवर्षा से होगा पीएम का अभिनंदन। साकेत महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर वैदिक परंपरा के अनुरूप स्वातिवाचन होगा। वहीं साकेत महाविद्यालय से राम जन्मभूमि गेट नंबर-11 तक सड़क के दोनों ओर खड़े लोग पुष्पवर्षा के माध्यम से प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।

स्वागत के लिए 12 मंच बनाए गए हैं, जहां से पुष्प वर्षा की जाएगी। स्वागत पथ पर सात स्थानों पर सांस्कतिक कार्यक्रम होगा। अयोध्या नगर निगम के तत्वाधान में धर्म ध्वजारोहण क़ी पूर्व संध्या पर 24 नवंबर को मठ-मंदिरों पर भगवा ध्वज फहराया जाएगा। साथ ही दीपोत्सव की तरह ही श्रीराम मंदिर क़ी पूर्णता का जश्न मनाया जाएगा। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Tejas Mk-1 : अचानक तेजस को क्या हुआ जो क्रैश हो गया, कैसे हुआ हादसा, कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी के आदेश

नीतीश कुमार मुख्‍यमंत्री तो बने पर ताकत कम हुई, गृह मंत्रालय अब भाजपा के पास

Labor Code : देश में 4 नए लेबर कोड लागू, समय पर सैलरी और मिनिमम वेतन देना होगा

Samsung Galaxy Tab A11 कब होगा लॉन्च, क्या रहेगी कीमत, जानिए सब कुछ

Maharashtra : शिक्षक के उत्पीड़न से परेशान छात्रा छत से कूदी, ट्रेन में मराठी नहीं बोलने पर पिटाई तो छात्र ने लगा ली फांसी

सभी देखें

नवीनतम

उदयनिधि स्टालिन के बयान से बवाल, संस्कृत को बताया मृत भाषा, BJP ने बताया हिन्दुओं का अपमान

देशभर से आए स्काउट्स के पंजीकरण के साथ 19वें राष्ट्रीय जम्बूरी भारत स्काउट्स और गाइड्स कार्यक्रम की होगी शुरूआत

दिव्यता व भव्यता के साथ संपन्न करेंगे माघ मेला : CM योगी

यूपी की नई आर्थिक सोच को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम बना भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला-2025

यूपी में इको-टूरिज्म को मिलेगा बूस्ट, थारू-थाली और चंदन चौकी शिल्पग्राम को किया जाएगा विकसित

अगला लेख