Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले अजीम और आजाद गिरफ्तार

Advertiesment
Azim and Azad Spying for Pakistan Arrested
Spies Working for Pakistan Arrested : पाकिस्तान के गैंगस्टर शहजाद भट्टी के लिए जासूसी करने वाले 2 युवक आईबी, दिल्ली पुलिस और एटीएस मेरठ के हत्थे चढ़ गए है। जब हम इस तरह की खबर पढ़ते हैं, तो केवल एक आपराधिक घटना सामने नहीं आती, बल्कि कई गहरे सवाल भी उठ खड़े होते हैं। जासूसी में संलिप्त 2 युवकों की गिरफ्तारी की यह घटना हमें यह सोचने पर मजबूर करती है कि आखिर किस तरह साधारण दिखने वाले लोग धीरे-धीरे एक ऐसे जाल में फंस जाते हैं, जो न केवल कानून के खिलाफ है बल्कि पूरे देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन जाता है।

यह मामला सिर्फ दो व्यक्तियों अजीम राणा और आजाद राजपूत तक सीमित नहीं लगता, बल्कि यह उस बदलते दौर की कहानी बयां कर रहा है, जहां सोशल मीडिया जैसे प्लेटफॉर्म संपर्क का माध्यम ही नहीं, बल्कि साजिशों का पुल भी बन सकते हैं। इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप जैसे साधन, जो आमतौर पर संवाद और मनोरंजन के लिए उपयोग किए जाते हैं, यहां संवेदनशील सूचनाओं के आदान-प्रदान का माध्यम बन गए।
शहजाद भट्टी के लिए काम करने वाला अजीम राणा हापुड़ जनपद से है और आजाद राजपूत मेरठ जिले के जई गांव का रहने वाला है। ये दोनों आरोपियों के मोबाइल से राष्ट्रविरोधी चैट, फोटो, वीडियो और लोकेशन का डाटा मिला है। माना जा रहा है कि ये लंबे समय से भारत के संवेदनशील धार्मिक स्थलों की जासूसी करके उनकी जानकारी शहजाद को उपलब्ध करवा रहे थे।
 

ऐसी जगहों की रैकी की जाती है

सोचने वाली बात यह है कि राजधानी से जुड़े महत्वपूर्ण स्थान जैसे मेट्रो स्टेशन और धार्मिक स्थल किसी की नजर में सिर्फ इमारतें नहीं, बल्कि संभावित लक्ष्य बन सकते हैं। जब ऐसी जगहों की रैकी की जाती है और उनकी जानकारी सीमाओं के पार भेजी जाती है, तो यह केवल एक कानूनी अपराध नहीं, बल्कि समाज की शांति और विश्वास पर सीधा प्रहार है।
 

लाइव वीडियो पर होती थी लंबी बातचीत 

हापुड़ के एसपी ज्ञानंजय ने जानकारी देते हुए बताया कि दिसंबर 2025 में ये दोनों आरोपित इंटरनेट मीडिया इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और व्हाट्सऐप के माध्यम से शहजाद के संपर्क में आए थे। अजीम, आजाद और गैंगस्टर भट्टी की लाइव वीडियो पर लंबी बातचीत होती थी। इन दोनों ने बीती 19 फरवरी को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास बने सनातन धर्म मंदिर और उसके आसपास की रिहायशी क्षेत्र की लोकेशन शहजाद के साथ शेयर की थी।

इन जासूसों ने ग्रेटर नोएडा के रावण मंदिर की जानकारी भी साझा की है। पुलिस गिरफ्त में खड़े इन दोनों अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वह धार्मिक स्थलों की रैकी कर रहे थे। यदि यह पुलिस के हत्थे समय रहते नहीं चढ़ते तो किसी बड़ी वारदात को पाकिस्तान में बैठे आतंकी अंजाम दे सकते थे। 

पाकिस्तान में बैठकर भारत के लोगों का ब्रेनवॉश 

शहजाद राणा पाकिस्तान का कुख्यात गैंगस्टर है, भारत की सुरक्षा एजेंसियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी की आईएसआई का मुख्य हैंडलर मानती है। ऐसे लोग पाकिस्तान में बैठकर भारत के लोगों का ब्रेनवॉश करते हु आर्थिक लाभ देकर आतंकी घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रचते हैं। इन दोनों जासूसों के गिरफ्तार होने के बाद पुलिस इनसे जुड़े और लोगों का नेटवर्क खंगाल रही है।
यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिक तकनीक जितनी सुविधाजनक है, उतनी ही संवेदनशील भी। इसके उपयोग और दुरुपयोग के बीच की रेखा बहुत पतली है। सवाल यह नहीं कि तकनीक दोष है, बल्कि यह है कि उसका इस्तेमाल करने वाला व्यक्ति किस उद्देश्य से उसे चला रहा है। इसलिए हमें सतर्क रहने, जागरूक बनना होगा अन्यथा ऐसे लोग देश की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। देश की सुरक्षा का जिम्मा केवल सीमाओं पर तैनात सैनिकों का नहीं, बल्कि देश के हर नागरिक का है।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

MCX पर चांदी 14,184 रुपए गिरी, सोना भी 5515 रुपए सस्ता, जानिए क्या है वजह?