बदायूं कांड, मरहम लगाने आईं महिला आयोग की सदस्य दे गईं नसीहत

हिमा अग्रवाल
शुक्रवार, 8 जनवरी 2021 (17:29 IST)
बदायूं। आंगनबाड़ी सहायिका के साथ गैंगरेप और हत्या मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी देवी उघैती गांव में पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचीं। महिला आयोग की ये सदस्य एक महिला के साथ हुई दरिंदगी के चलते पीड़ित परिवार के घावों पर मरहम लगाने आई थीं, लेकिन वहीं उनके एक बयान ने महिलाओं के उन्मुक्त वातावरण पर विचरण करने पर विराम लगाने की ओर संकेत कर रहा है। हालांकि आयोग की सदस्य ने कहा है कि उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।

गुरुवार को राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी पीड़ित परिवार और पुलिस से मिलीं। मामले की जानकारी करने के बाद वह मीडिया से मुखातिब होते हुए बोली कि किसी भी महिला को संध्या के समय अकेले इस तरह से नही जाना चाहिए। यदि उसके साथ कोई बच्चा भी गया होता तो इस तरह की घटना शायद न होती।

महिला आयोग की सदस्य के इस बयान को लेकर समाज में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं, लोगों का कहना है कि 21वीं सदीं में भी महिला घर से अकेले नही जा सकती, उसे अपनी सुरक्षा के लिए घर के सदस्य को कवच की तरह लेकर निकलना चाहिए।

राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठायें है, उनका कहना है कि यदि समय रहते पुलिस कदम उठाती तो शायद महिला की जान बच सकती थी, जिस समय मृतका को उसके घर फर फेंका गया था, तब उसकी सांसे चल रही थीं। 

चंद्रमुखी ने कहा कि महिला अपराध के प्रति सरकार सख्त है। उत्तर प्रदेश सरकार मिशन शक्ति चला रही है, लेकिन आंगनबाड़ी सहायिका के साथ हुआ इस तरह कृत्य दुर्भाग्य पूर्ण है, जिसे देखकर यही कहा जा सकता है कि अपराधिक मानसिकता वाले लोगों में पुलिस का खौफ नहीं रह गया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

Jammu-Kashmir : जम्मू में प्रचंड गर्मी ने तोड़ा रिकॉर्ड, 5 से 15 घंटों की बिजली कटौती निकाल रही है जान

अनचाही कॉल्स रोकने के लिए सरकार ने बनाया बड़ा प्लान

Swati Maliwal case : स्वाति मालीवाल मामले पर पहली बार अरविंद केजरीवाल का बयान, जानिए क्या बोले

मांएं क्‍यों कर रहीं हत्‍याएं, अब नागपुर में मां ने की 3 साल की बेटी की हत्‍या, शव सड़क पर लेकर घूमती रही

मेरे माता-पिता से पूछताछ करेगी दिल्ली पुलिस : अरविंद केजरीवाल

किर्गिस्तान में फंसे छात्रों की सहायता के लिए MP सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नम्बर

बंगाल में हाईकोर्ट ने कई वर्गों का OBC दर्जा किया रद्द, अब तक के लाभार्थी नहीं होंगे प्रभावित

ऑस्ट्रेलिया में बर्ड फ्लू का पहला मामला, भारत प्रवास पर बच्चे को हुआ था संक्रमण

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन जीता तो कौन होगा PM, अरविंद केजरीवाल ने दिया जवाब

अगला लेख