Biodata Maker

जामा मस्जिद इमाम को हटाने के लिए धमकी भरा पत्र

हिमा अग्रवाल
गुरुवार, 8 सितम्बर 2022 (11:12 IST)
बरेली। इबादतगाह के बाहर जामा मस्जिद के इमाम को हटाने के लिए जान से मारने की धमकी और बम रखे जाने का पत्र देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने बरेली की जामा मस्जिद पर पहुंच कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
 
बरेली की जामा मस्जिद के बाहर दीवार पर एक पत्र चस्पा किया गया है, जिसमें लिखा हुआ है कि यदि मस्जिद के इमाम को हटाया नहीं जायेगा, तो शुक्रवार यानी जुमे की नमाज के दिन मस्जिद के अंदर बम रख दिया जायेगा। इमाम के खिलाफ इस पत्र को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच कर रही है, हालांकि पुलिस इसे किसी की शरारत मान रही है। 
 
धमकी भरे पत्र को गंभीरता से भी लेते हुए आसपास के सीसीटीवी को खंगाल रही है, जिससे यह जानकारी हो पायें कि ये पत्र किसने लगाया हे और क्यों लगाया है। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में भी लिया है और पूछताछ कर रही है।
 
बरेली किला थाना स्थित जामा मस्जिद के इमाम खुर्शीद आलम को आसपास के लोगों ने बताया कि मस्जिद के बाहर दीवार पर एक पत्र चिपका है, जिसमें जिक्र किया गया है कि इमाम को हटा दे, वरना अंजाम के लिए तैयार रहे। इस मामले की शिकायत इमाम खुर्शीद ने शाही जामा मस्जिद कमेटी से की है।
 
कमेटी ने इस मामले में गंभीरता दिखाते हुए स्थानीय पुलिस से शिकायत की है और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जांच प्रराम्भ कर दी है।
 
किला थाना क्षेत्र में स्थित जामा मस्जिद है जो बरसों पुरानी है। यहां 2013 से खुर्शीद आलम मस्जिद में इमाम रहते हुए लोगों को दीनी तालीम भी दे रहे है। खुर्शीद के मुताबिक जब वह मदरसे में बच्चों को पढ़ाने के लिए गये तो उनके पास फोन आया। फोन करने वाले शुभचिंतक ने उन्होंने बताया कि मस्जिद की दीवार के बाहर धमकी भरा पत्र चिपका हुआ है।
 
मस्जिद पर जाकर इमाम ने पत्र पढ़ा तो उन्हें हंसी आ गई, इमाम ने लोगों को समझाया कि यह किसी की शरारत है, जिसने भी यह किया है वह जायज नही है। मस्जिद में बम रखने का ख्याल बहुत गलत है, मस्जिद इबादतगाह है, अल्लाह का घर है, उसकी हिफाजत करना हर मुसलमान का फर्ज है। जिसने ऐसा सोचा वह अल्लाह का गुनहगार है।
 
खुर्शीद का कहना है कि मेरा किसी से बैर और जातिय दुश्मनी भी नही है। इस पत्र की जानकारी जामा मस्जिद के सेक्रेटरी को दे दी गई है। मेरे से बैर भाव रखने वाले ने मस्जिद में बम रखने की बात पत्र में.लिखी है, मस्जिद में बम सिर्फ मुझे (इमाम) को हटाने के लिए रखने की बात कहना मेरे लिए बहुत तकलीफ देह है।
 
पुलिस के मुताबिक जामा मस्जिद के बराबर वाली बिल्डिंग पर कुछ इस तरह का पोस्टर लगाया है, जिससे की माहौल खराब हो सकता है। इसलिए हमने तुरंत कार्रवाई करते हुए अज्ञात में मुकदमा पंजीकृत किया है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

TMC manifesto : 10 प्रतिज्ञाओं' के साथ चुनाव मैदान में 'दीदी', ममता बनर्जी ने जारी किया टीएमसी का घोषणा-पत्र, BJP पर साजिश का आरोप

IRIS Dena हमले के बाद भारत के खिलाफ साजिश! Pakistan ने चलाया झूठा अभियान, OSINT रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

58 गंदे वीडियो, 100 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति, तं‍त्र-मंत्र के नाम पर दरिंदगी का खेल, पढ़िए ज्योतिषी भोंदू बाबा की क्राइम स्टोरी

MP Ladli Laxmi Yojana : बेटी के जन्म पर मिलेंगे 1.43 लाख रुपए, ऐसे करें आवेदन, जानिए पात्रता, दस्तावेज और पूरी प्रक्रिया

सभी देखें

नवीनतम

21 मार्च की टॉप खबरें: डिएगो गार्सिया पर ईरान का मिसाइल अटैक, ट्रंप युद्ध पर कन्फ्यूज, भारत में ईद का जश्न

तेल सकंट के बाद Digital Blackout का खतरा, हॉर्मुज स्ट्रेट में ईरान के समुद्री माइन्स बिछाने से क्यों खौफ में दुनिया, जानिए क्या होगा असर

US-Israel-Iran War : अमेरिका और इजराइल को दी करारी हार, दुश्मन की साजिश नाकाम, खामनेई का बड़ा दावा

Ladakh Statehood Row: केंद्र का साफ इनकार, कहा- लद्दाख को पूर्ण राज्य और छठी अनुसूची देने पर अभी नहीं होगा विचार

Trump vs NATO : कागजी शेर है नाटो, ईरान युद्ध में साथ न देने पर डोनाल्ड ट्रंप का हमला, कहा- बिना अमेरिका कुछ नहीं

अगला लेख