Hanuman Chalisa

UP : लखनऊ में अवैध पटाखा फैक्टरी में ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 31 अगस्त 2025 (21:36 IST)
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित बेहटा के रिहायशी इलाके में चल रही पटाखा फैक्टरी में रविवार को अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना भीषण था कि आसपास का इलाका दहल उठा और लोग घरों से निकलकर मौके की ओर भागे। मीडिया खबरों के मुताबिक घटना में 4 लोगों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। 
ALSO READ: Modi In China : सीमा पर शांति, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, पीएम मोदी और जिनपिंग में क्या हुई बात, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
मीडिया खबरों के मुताबिक बेहटा निवासी 50 वर्षीय आलम पुत्र स्व. खुदा बख्श का गांव के बाहर मकान है। आलम के मकान के आसपास घर बने हुए हैं। आलम अपने घर के एक हिस्से में पटाखा बनाने व बेचने का कारोबार करते हैं जबकि घर के अन्य हिस्से में परिवार रहता है। आलम पटाखा फैक्टरी का संचालन अपने मृतक भाई मुन्ना के नाम पर चलाते हैं। फैक्टरी का लाइसेंस मुन्ना के नाम पर है। लाइसेंस हस्तानांतरण के लिए आलम के भतीजे ने आवेदन कर रखा है। रविवार दोपहर 12 बजे के करीब घर मे रखे पटाखे में चिंगारी लगने से विस्फोट हो गया। 
 
विस्फोट का धमाका इतना तेज था कि आसपास के मकान भी उसकी जद में आ गए। जिसके चलते उनका घर भी प्रभावित हुआ है। शुरुआती जांच में पुलिस ने इसे अवैध पटाखा फैक्ट्री में बारूद का विस्फोट बताया है। हालांकि, अभी सिलेंडर फटने की भी आशंका जताई जा रही है।
ALSO READ: Modi In China : सीमा पर शांति, आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता, पीएम मोदी और जिनपिंग में क्या हुई बात, विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस, फायर बिग्रेड, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीम ने राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को अस्पताल भिजवाया। डीसीपी के मुताबिक घटना के कारणों को लेकर एक्सपर्ट की टीम में शामिल बम स्क्वायड दस्ता और फोरेंसिक के एक्सपर्ट जांच के बाद ही बता पाएंगे। इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

बंगाल में अवैध घुसपैठ पर मोदी सरकार सख्‍त, हाईलेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज का गठन, अवैध बांग्लादेशियों में हड़कंप

चीन में बैठे सर्जन ने हैदराबाद में किया ऑपरेशन, क्या 5G और रोबोटिक्स बदल देंगे दुनिया की सर्जरी का भविष्य?

जैसलमेर में 500 गायों के शव मिलने से हड़कंप: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

बलात्कारी बाबा, बार-बार पैरोल, क्या भारत में कानून सिर्फ आम लोगों के लिए है?

कचरे के साथ उड़ा दिए 8.70 करोड़! बैंक ने जब CCTV खंगाला, तो उड़ गए सबके होश

सभी देखें

नवीनतम

राज्यसभा चुनाव 2026: कर्नाटक, राजस्थान और मध्य प्रदेश में कौन कितनी सीटें जीत सकता है?

ममता बनर्जी पर बड़ा कानूनी एक्शन! सनातन धर्म को लेकर दिए पुराने बयान पर दर्ज हुई FIR

गर्म होती जलवायु के कारण हिमालयी नदियां हुईं और अस्थिर

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की सुगबुगाहट: क्या 'नीतीश फॉर्मूले' से सुलझेगा सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार का विवाद?

अमित शाह का गुजरात दौरा: विकास कार्यों का उद्घाटन, चुनावी बैठकें और कार्यकर्ता के घर भोजन

अगला लेख