Hanuman Chalisa

गोल्ड लोन देती थी कंपनी, ब्रांच मैनेजर ने गायब किया लाखों का सोना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 12 दिसंबर 2024 (12:38 IST)
Noida news in hindi : उत्तर प्रदेश के नोएडा में हैरान कर देने वाले एक घटनाक्रम में गोल्ड लोन देने वाली कंपनी की महिला ब्रांच मैनेजर ने लाखों का सोना गायब कर दिया। जब वह गोल्ड लोन का पैकेट अपने कपड़ों में छुपा रही थी यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश जारी है। 
 
थाना प्रभारी निरीक्षक डी पी शुक्ल ने बताया कि ट्रूकैप फाइनेंशियल लिमिटेड कंपनी की सेक्टर 18 स्थित शाखा के सहायक शाखा प्रबंधक जितेंद्र सिंह निगम ने बीती रात शिकायत दर्ज कराई कि सितंबर में शाखा प्रबंधक ज्योति शर्मा ने शाखा से 15 लाख रुपए के गोल्ड लोन का पैकेट चुरा लिया। शुक्ल के अनुसार निगम ने इसकी सूचना अपने वरिष्ठों को दी। इसके बाद ज्योति शर्मा ने पूछताछ के दौरान अपनी गलती मान ली।
 
थाना प्रभारी के अनुसार ज्योति शर्मा ने चोरी किया गया पैकेट वापस करने का वादा किया तथा पैकेट वापस करने के नाम पर जब गोल्ड लोन कंपनी के 2 कर्मियों के साथ वह एक अपार्टमेंट में गई तब वह चकमा देकर वहां से फरार हो गई।
 
शिकायतकर्ता का कहना है कि बाद में जब शाखा में रखे बाकी ‘गोल्ड लोन पैकेट’ का ऑडिट किया गया, तो पता चला कि ज्योति शर्मा ने करीब एक करोड़ सात लाख रुपए का घोटाला किया है।
 
थाना प्रभारी ने निगम के हवाले से बताया कि जब कंपनी के बड़े अधिकारियों ने ज्योति शर्मा से बात की तो उसने इस घोटाले को स्वीकार किया तथा कहा कि दो माह के अंदर गबन की गई रकम को वह वापस कर देगी।
 
शुक्ल के मुताबिक शिकायतकर्ता का आरोप है कि जांच में यह सामने आया कि आरोपी शाखा प्रबंधक ने कुछ पैकेट से सोना चुराया है और कुछ सोना ग्राहकों को वापस देकर उनसे मिलने वाला पैसा अपने खाते में जमा कर लिया है। ज्योति शर्मा ने अपनी मां, रिश्तेदारों और मित्रों के साथ मिलकर उनके नाम पर ‘लोन’ बनाकर इस चोरी को अंजाम दिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
edited by : Nrapendra Gupta 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

बंगाल में घुसपैठियों पर बड़ा एक्शन, BSF को सौंपी जाएगी सीमा की जमीन, अवैध प्रवासियों की होगी गिरफ्तारी

ईंधन बचत का अनोखा संदेश, ई-रिक्शा से कैबिनेट बैठक में पहुंचे मंत्री पंवार और टेटवाल

59 साल बाद तमिलनाडु की सत्ता में कांग्रेस की वापसी, 2 विधायक लेंगे विजय कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

India-Italy Partnership : PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

Indian Rupee Crisis: डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

अगला लेख