Hanuman Chalisa

UP: मारपीट व गाली गलौज के आरोप में कोर्ट के आदेश पर सपा विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 2 नवंबर 2024 (16:08 IST)
वाराणसी। उत्तरप्रदेश के वाराणसी जिले की एक विशेष अदालत के आदेश के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) के विधायक ओमप्रकाश सिंह और 1 अज्ञात व्यक्ति समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: दिल्ली हाई कोर्ट की सार्वजनिक संपत्ति को लेकर DUSU को सलाह
 
अधिकारी ने बताया कि सांसद-विधायक अदालत के आदेश के बाद गाजीपुर जिले के जमानिया विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह समेत 4 लोगों के खिलाफ वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र के एक घर में घुसकर मारपीट करने और धमकाने का मुकदमा दर्ज किया गया।
 
भेलूपुर थाना प्रभारी विजय कुमार शुक्ला ने बताया कि वाराणसी जिले के सुंदरपुर गांव में रहने वाले गौतम घोष सिगरा थाने में दर्ज एक मुकदमे में मुख्य गवाह हैं जिसमें सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह आरोपी हैं। यह मुकदमा वर्ष 2021 में दर्ज हुआ था।
 
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 26 जून 2023 की रात विधायक ओमप्रकाश सिंह, छित्तूपुर के पार्षद ओपी सिंह, नंदलाल केशरी, रितेश सिंह (ओमप्रकाश सिंह के बेटे) और एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुस गए तथा उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज की और मामले में गवाही देने पर हाथ-पैर तोड़ने व अंजाम भुगतने की धमकी दी।
 
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने उसी दिन गौतम घोष को भी फोन पर जान से मारने की धमकी दी। शुक्ला ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद शुक्रवार को विधायक ओमप्रकाश सिंह, छित्तुपुर पार्षद ओपी सिंह, नंदलाल केशरी, रितेश सिंह और 1 अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Ram Mandir Donation Row : SIT जांच में बड़ा खुलासा, CCTV में 70 बार चोरी की कोशिश का दावा, CM योगी बोले- दोषियों को नहीं बख्शेंगे

BSNL का ₹259 ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च, 25Mbps अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और OTT का मिलेगा फायदा

मौत का जाम, ब्रांडेड बोतलों में 'जहर' परोस रहा इंदौर का माफिया, जाम छलकाने से पहले हो जाएं अलर्ट!

केतन से क्यों नफरत करती थी सिया? पुलिस के सामने किया बड़ा खुलासा

Nothing Phone (3): ट्रांसपेरेंट डिजाइन और धांसू AI फीचर्स के साथ आ रहा है नथिंग का नया स्मार्टफोन, लीक हुई भारत में कीमत!

सभी देखें

नवीनतम

CM योगी : मुख्यमंत्री फंड से हर साल ₹1200–1500 करोड़ का इलाज, गोरखपुर को मिली सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सौगात

सीएम योगी के नेतृत्व में यूपी ने ने पीएम सूर्य घर योजना में बनाया नया कीर्तिमान

आस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं : CM योगी

CM योगी का गौतमबुद्ध नगर-गाजियाबाद दौरा: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

CM योगी की सख्त चेतावनी, उत्सव में उपद्रव करने वालों को सात पीढ़ियों तक भुगतना पड़ेगा, मुहर्रम पर भी दिए कड़े निर्देश

अगला लेख