CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे चंद्रशेखर आजाद

Webdunia
गुरुवार, 20 जनवरी 2022 (12:48 IST)
गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चुनाव लड़ने की घोषणा के साथ ही गोरखपुर शहर सीट यूपी की सबसे हॉट सीट हो गई है। अन्य दल जहां योगी को इस सीट पर घेरने की कोशिश करेंगे, वहीं भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण ने गुरुवार को योगी के सामने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 
 
चंद्रशेखर ने राज्य की सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। हालांकि इससे पहले उन्होंने अखिलेश यादव के साथ गठबंधन के लिए चर्चा की थी, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई। उन्होंने सपा पर धोखा देने का भी आरोप लगाया है। 
सांसद के रूप में लंबी पारी : दूसरी ओर, गोरखपुर योगी आदित्यनाथ का गृह नगर है। वह गोरखपुर लोकसभा सीट से 1998 से 2017 में मुख्यमंत्री बनने तक सांसद रहे हैं। गोरखपुर शहर सीट पर लगातार 4 चुनाव जीतने वाले डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल को योगी आदित्यनाथ का ही करीबी माना जाता है। योगी के टिकट के बाद वे कह भी चुके हैं मैं पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता हूं और पार्टी के निर्णय का स्वागत करता हूं।
 
2017 में बड़े अंतर से जीते थे अग्रवाल : भाजपा के वर्तमान विधायक डॉ. राधामोहन दास को पिछले चुनाव में 1 लाख 22 हजार से ज्यादा वोट मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी राणा राहुल सिंह को करीब 61 हजार वोट मिले थे। पिछले इतिहास को देखते हुए योगी की स्थिति यहां काफी मजबूत है, लेकिन हॉट सीट होने के नाते गोरखपुर शहर सीट के परिणाम पर पूरे देश की नजर‍ टिकी रहेगी। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, इमैनुएल मैक्रो पर इस्तीफे का दबाव

iphone air : अब तक का सबसे पतला आईफोन, पावरफुल बैटरी बैकअप और एडवांस कैमरा सेंसर, जानिए क्या है कीमत

Generation Z protest : बीमार अपाहिज पत्नी को छोड़कर भागे नेपाल के मंत्री, प्रदर्शनकारियों ने पहुंचाया अस्पताल

Skoda की कारें 3.28 लाख रुपए तक हुईं सस्ती, जानिए किस मॉडल के कितने गिरे दाम

Yamaha की बाइक्स हुई इतनी सस्ती की यकीन करना मुश्किल

सभी देखें

नवीनतम

Russia Ukraine War : महायुद्ध की आशंका, रूस-यूक्रेन युद्ध में अब NATO की एंट्री, ड्रोन गिराने के लिए भेजे फाइटर प्लेन

'Block Everything' प्रोटेस्ट क्या है, नेपाल के बाद फ्रांस में भड़की हिंसा, लोग क्यों कर रहे हैं पथराव और आगजनी, आखिर मैंक्रों के खिलाफ फ्रांस में क्यों उबाल?

नेपाल क्राइसिस को लेकर CJI की टिप्पणी, हमें अपने संविधान पर गर्व, पड़ोसी देशों में देखिए क्या हो रहा है

नेपाल हिंसा से UP के 7 जिलों में हाईअलर्ट, DGP ने क्या दिए आदेश

BJP सांसदों का सोशल मीडिया रिपोर्ट कार्ड देखकर क्या नाराज हुए PM मोदी

अगला लेख