मुलायम की बहू अपर्णा यादव को CM योगी ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 4 सितम्बर 2024 (10:12 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने आगरा की बबीता चौहान को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष तथा अपर्णा यादव (Aparna Yadav) और चारू चौधरी को उपाध्‍यक्ष मनोनीत किया है। मंगलवार को इसकी अधिसूचना जारी की गई। उत्तरप्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बनाई गईं आगरा के हरिपर्वत की प्रोफेसर कॉलोनी निवासी बबीता चौहान (Babita Chauhan)भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा की उत्तरप्रदेश इकाई की उपाध्‍यक्ष हैं, वहीं अपर्णा यादव समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू हैं।

ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ का सनसनीखेज दावा, अब क्या जवाब देंगे अखिलेश यादव?
 
चारु चौधरी गोरखपुर की पूर्व महापौर अंजू चौधरी की पुत्रवधू हैं। अंजू चौधरी भी उत्तरप्रदेश महिला आयोग की उपाध्‍यक्ष रह चुकी हैं। अपर्णा यादव मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव की पत्नी हैं और विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं।

ALSO READ: CM योगी आदित्यनाथ ने की अपील, BJP सदस्यता अभियान में हर घर व हर वर्ग को जोड़ें
 
महिला कल्‍याण विभाग की प्रमुख सचिव लीना जौहरी की ओर से मंगलवार को जारी अधिसूचना में कहा गया है कि राज्यपाल ने उत्तरप्रदेश महिला आयोग के अध्यक्ष पद पर आगरा के हरिपर्वत क्षेत्र की निवासी बबीता चौहान को अध्यक्ष तथा विक्रमादित्य मार्ग, लखनऊ निवासी अपर्णा यादव और गोरखपुर निवासी चारु चौधरी को 1 वर्ष की अवधि के लिए उपाध्‍यक्ष पद पर नामित किया है। राज्य सरकार इनका कार्यकाल बढ़ा भी सकती है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या दिल्ली में समय से पूर्व हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, केजरीवाल की मांग के बाद क्या बोले विशेषज्ञ

महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनना मेरी कभी ख्वाहिश नहीं रही : उद्धव ठाकरे

अनिल विज ने बढ़ाई BJP की मुश्किलें, खुद को बताया CM पद का दावेदार, कहा- मैं सबसे सीनियर नेता

Caste Census : जाति जनगणना को लेकर बड़ा अपडेट, सरकार करने वाली है यह काम

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, कौन हैं झारखंड के लिए बड़ा खतरा...

सभी देखें

नवीनतम

Delhi : सुनीता केजरीवाल या आतिशी, कौन होगा दिल्ली का अगला मुख्‍यमंत्री, ये नाम भी चर्चाओं में

One Nation One Election News : देश में कब लागू होगा वन नेशन, वन इलेक्शन, मोदी सरकार की क्या तैयारी, सामने आया बड़ा अपडेट

इंदौर में BMW कार ने स्कूटर को मारी टक्कर, 2 महिलाओं की मौत

अलवर में बोले RSS चीफ मोहन भागवत, हिन्दू का मतलब सबसे उदार मानव, जिसे सबकुछ स्वीकार

Chhattisgarh : जादू-टोने का शक, 3 महिलाओं समेत 5 की हत्या, 5 लोगों को लिया हिरासत में

अगला लेख