Hanuman Chalisa

CM योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान, सनातन और भारतीयता पर प्रहार बर्दाश्त नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 10 फ़रवरी 2026 (19:35 IST)
CM Yogi Adityanath on Sanatan Dharma: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्र और धर्म के अटूट संबंधों पर जोर देते हुए देशवासियों से 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प के साथ जुड़ने का आह्वान किया है। सीएम योगी ने स्पष्ट कहा कि भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक हैं और इन्हें अलग नहीं किया जा सकता। उन्होंने वैश्विक स्तर पर भारतीयता और सनातन पर हो रहे प्रहारों के प्रति जनता को सचेत करते हुए कहा कि कुछ लोग देश की प्रगति को रोकने के लिए विदेशी और आंतरिक साजिशों का हिस्सा बन रहे हैं, जिन्हें रोकना हर भारतीय का दायित्व है।
 
मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि हर भारतीय का दायित्व सकारात्मक सोच के साथ भारत का विकास होना चाहिए। सभी भारतीय मिलकर ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ के लिए कार्य करें। जीवन का संकल्प होना चाहिए कि हमारा देश वैभवशाली व विकसित हो। हर संत की साधना देश, धर्म के लिए होती है और धर्म भी देश के लिए समर्पित होता है। एक शरीर है तो दूसरा उसकी आत्मा। भारत और सनातन एक-दूसरे के पूरक हैं, इसे अलग करके नहीं रखा जा सकता।
 
हिंद केसरी ब्रह्मलीन महंत बाबा हरिशंकर दास जी महाराज की पुण्य स्मृति आयोजित कार्यक्रम में मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा कि वर्तमान में दुनिया भर से सनातन, भारत-भारतीयता पर प्रहार हो रहे हैं। अंदर-बाहर से होने वाले इन प्रहारों से सचेत रहना होगा। जिन्हें भारत की प्रगति अच्छी नहीं लग रही है, विकसित भारत की संकल्पना पचती नहीं है, वे लोग साजिश में लगे हैं। कुछ लोग साजिश कर रहे हैं, कुछ लोग साजिश का शिकार हो रहे हैं और कुछ लोग साजिश के लिए बिक कर कार्य कर रहे हैं। हमें यह दुष्प्रवृत्ति रोकनी होगी। 

यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं

सीएम योगी ने कहा कि यूपी देश की तीन बड़ी अर्थव्यवस्था में शामिल है। यूपी अब ‘बीमारू’ नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का मजबूत राज्य बनकर उभरा है। गांव की बेटी, सबकी बेटी मानते हुए सरकार बेटी के जन्म लेने से लेकर स्नातक की पढ़ाई, शादी आदि की जिम्मेदारी उठा रही है। दिव्यांगजन, वृद्धजन व निराश्रित महिलाओं के रूप में 1.6 करोड़ परिवारों को सरकार 12 हजार रुपये सालाना की पेंशन दे रही है। यूपी में 15-16 करोड़ लोग राशन की सुविधा पा रहे हैं। आयुष्मान भारत के अंतर्गत अब तक 5.46 करोड़ से अधिक गरीबों के लिए पांच लाख रुपये निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा वाले गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराए गए हैं। सरकार बिना भेदभाव सबके विकास के लिए कार्य कर रही है। 

एससीआर में आएगा बाराबंकी जनपद 

सीएम योगी ने कहा कि 84 कोसी परिक्रमा का भाग यह जनपद भी बन रहा है। परिक्रमा मार्ग बनेगा तो यहां का विकास कई गुना बढ़ेगा। रोजगार की नई संभावनाएं विकसित होगी। स्टेट कैपिटल रीजन (एससीआर) के अंतर्गत बाराबंकी जनपद भी है। यहां विकास के बड़े कार्यक्रम बढ़ रहे हैं। रामसनेही घाट के पास बहुत बड़ा औद्योगिक क्षेत्र खड़ा होने जा रहा है, बाराबंकी के नौजवान को यहीं रोजगार मिलेगा। पौराणिक काल से इसका गौरवशाली अतीत रहा है। जब अतीत गौरवशाली है तो वर्तमान भी गौरवशाली होगा और डबल इंजन सरकार भविष्य को और भी गौरवान्वित क्षण के रूप में बदलने का कार्य करने जा रही है। 
Edited by: Vrijendra Singh Jhala 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

हमलों को लेकर राहुल गांधी ने ममता बनर्जी को लगाया फोन, अभिषेक ने क्‍यों जताया आभार, जानिए क्‍या हुई बात?

Trump vs Iran : समझौते की उम्मीद या नए टकराव का खतरा? ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत

Strait of Hormuz खुलने पर भी तुरंत नहीं घटेंगी तेल की कीमतें, क्या हैं चुनौतियां, दुनिया पर क्या पड़ेगा असर

अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद गरमाई राजनीति, शुभेंदु सरकार पर भड़के ममता और विपक्षी, आरोपों पर क्‍या बोली भाजपा?

इथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल: फायदे ज्यादा या नुकसान? वाहन मालिकों के लिए जरूरी जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

गुजरात राज्यसभा की 4 सीटों के लिए अधिसूचना जारी, जानिए कब तक भर सकते हैं नामांकन

महाप्रभु वल्लभाचार्य जी की कथा पर विवाद : कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय ने हाथ जोड़कर मांगी माफी, कहा- 'अब बिना प्रमाण नहीं कहूंगा कोई बात'

शुभेंदु अधिकारी कैबिनेट का विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ, देखें पूरी लिस्ट

LIVE: शभेंदु सरकार का पहला मंत्रिमंडल विस्तार, 35 मंत्रियों ने ली शपथ

अगला लेख