Hanuman Chalisa

यूपी बस विवाद: कांग्रेस विधायक अदिति सिंह नाराज, अपनी ही पार्टी पर खड़े कर दिए सवाल...

अवनीश कुमार
बुधवार, 20 मई 2020 (13:42 IST)
लखनऊ। उत्तरप्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लाने को लेकर बसों को लेकर कांग्रेस और योगी सरकार के बीच पत्राचार का दौर जारी है और जमकर उत्तरप्रदेश में प्रवासी मजदूरों को लेकर राजनीति हो रही है। इसी बीच कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने अपनी ही पार्टी सवाल खड़े कर दिए हैं। इसके बाद उत्तरप्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया है।
 
जहां कांग्रेस कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता विधायक के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करते हुए नसीहत देते हुए नजर आ रहे हैं, वहीं बीजेपी के कई नेता कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह के साथ खड़ी नजर आ रहे हैं।
ALSO READ: Lockdown उल्लंघन के आरोप में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष के खिलाफ मामला दर्ज, आज होंगे अदालत में पेश
बताते चलें कि प्रवासी मजदूरों को लाने को लेकर कांग्रेस और योगी सरकार के बीच चल रही राजनीतिक जंग को लेकर रायबरेली सदर से कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह ने ट्विटर के माध्यम से कहा है कि आपदा के वक्त ऐसी निम्न सियासत की क्या जरूरत? 1,000 बसों की सूची भेजी, उसमें भी आधी से ज्यादा बसों का फर्जीवाड़ा, 297 कबाड़ बसें, 98 ऑटो रिक्शा व एम्बुलेंस जैसी गाड़ियां, 68 वाहन बिना कागजात के? ये कैसा क्रूर मजाक है?
 
अगर बसें थीं तो राजस्थान, पंजाब व महाराष्ट्र में क्यूं नहीं लगाई? कोटा में जब यूपी के हजारों बच्चे फंसे थे, तब कहां थीं ये तथाकथित बसें? तब कांग्रेस सरकार इन बच्चों को घर तक तो छोड़िए, बॉर्डर तक न छोड़ पाई, तब श्री @myogiadityanathजी ने रातोरात बसें लगाकर इन बच्चों को घर पहुंचाया। खुद राजस्थान के सीएम ने भी इसकी तारीफ की थी।
 
ALSO READ: कांग्रेस का आरोप, श्रमिकों की बसों को लेकर घटिया राजनीति कर रही योगी सरकार
गौरतलब है कि अदिति सिंह ने पहली बार कांग्रेस के खिलाफ जाकर बयान नहीं दिया है। इससे पहले भी कई बार उन्होंने पार्टी लाइन से अलग जाकर बयान दिया है। 1 दिन के विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान एक तरफ प्रियंका गांधी लखनऊ में प्रदर्शन कर रही थीं, वहीं अदिति सिंह सत्र में पार्टी व्हिप का उल्लंघन कर विधानसभा में उपस्थित थीं। इसको लेकर कांग्रेस की तरफ से अदिति को नोटिस भी जारी किया गया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

160 करोड़ का बैंक घोटाला! कोटक के VP ने किया सरेंडर, करोड़ों की FD गायब

LIVE: बंगाल के लिए भाजपा का संकल्‍प पत्र जारी, गृहमंत्री शाह बोले- 15 साल में ममता ने केवल निराशा दी

नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, बिहार सीएम पर सस्पेंस

क्या बंगाल में ममता बनर्जी का खेल बिगाड़ेंगे ओवैसी और हुमायूं कबीर?

Weather Update : नहीं थम रहा बारिश का दौर, कई राज्‍यों में अलर्ट, जानें देशभर का मौसम

अगला लेख