Hanuman Chalisa

UP: सिपाही करता था महिला से आपत्तिजनक हरकत, वीडियो वायरल होने पर हुआ सस्पेंड

अवनीश कुमार
सोमवार, 22 अगस्त 2022 (18:58 IST)
उन्नाव। उत्तरप्रदेश पुलिस आए दिन किसी न किसी काम के चलते चर्चा में बनी रहती है और विपक्ष को सरकार को कटघरे में खड़ी करने का मौका देती रहती है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा जिससे यूपी पुलिस की छवि धूमिल हो रही है और पुलिस की छवि धूमिल करने वाले पुलिसकर्मी के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी है।
 
क्या है मामला? : उत्तरप्रदेश में तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो बांगरमऊ कोतवाली में तैनात एक सिपाही का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में सिपाही एक महिला के साथ अश्लील हरकतें करता हुआ नजर आ रहा है और महिला वीडियो में अपने आपको उससे दूर करने का प्रयास करती हुई नजर आ रही है। महिला या उसके किसी अन्य साथी द्वारा यह वीडियो बनाया गया है जिसके बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। इस मामले में पुलिस के अधिकारियों ने आनन-फानन में पुलिस पुलिसकर्मी को निलंबित करते हुए पूरे मामले पर जांच बिठा दी है।
 
वायरल वीडियो को लेकर अन्य पुलिसकर्मियों का कहना है कि वायरल वीडियो 3 साल पुराना बताया जा रहा है। उस समय वायरल वीडियो में दिखा रहा सिपाही उन्नाव के गंगाघाट थाना में तैनात थे। पति-पत्नी के बीच झगड़े को सुलझाने के दौरान ही वे महिला के संपर्क में आए थे। इस दौरान जब महिला का पति घर पर नहीं होता तब वह घर में उसके कमरे में जाते थे और महिला के साथ अश्लील हरकतें करते थे। वहीं वायरल वीडियो की जांच-पड़ताल क्षेत्राधिकारी को सौंपी गई है।
 
क्या बोले एसपी? : एसपी उन्नाव ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियो संज्ञान में आया था जिसका संज्ञान लेते हुए उपरोक्त सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसके साथ ही क्षेत्राधिकारी को जांच सौंपी गई है और विभागीय कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी नहीं जाएंगे ढाका, रहमान के शपथ समारोह में नहीं होंगे शामिल, जानिए कौन करेगा भारत का प्रतिनिधित्‍व

टीपू सुल्तान और शिवाजी महाराज की तुलना पर विवाद, क्या बोले सीएम फडणवीस?

ऑनलाइन गेमिंग को क्यों नहीं समझना चाहिए 'बच्चों का खेल'?

इमरान खान की आंखें हुईं खराब, अस्‍पताल ले जाने की तैयारी, क्या कहती है मेडिकल रिपोर्ट?

गलत जांच रिपोर्ट लगाने वालों पर दर्ज हो FIR, जनता दर्शन कार्यक्रम में दिखे योगी के तेवर

सम्राट विक्रमादित्य के सम्मान में स्थापित होगा देश का सबसे प्रतिष्ठित अंतरराष्‍ट्रीय अलंकरण सम्मान : मोहन यादव

CM योगी ने जारी रखा जनसेवा अनुष्ठान, जनता दर्शन का किया आयोजन, 150 लोगों से की मुलाकात

यूपी में औद्योगिक क्लस्टर, लॉजिस्टिक्स और डेटा सेंटर बनेंगे रोजगार के बड़े इंजन

योगी सरकार ने संचारी रोग नियंत्रण में रचा इतिहास, मृत्यु दर में आई उल्लेखनीय कमी

उत्‍तर प्रदेश के राम मंदिर का वैभव पहुंचा 7 समंदर पार, 20 फरवरी को मॉस्को में होगी भव्य रामलीला

अगला लेख