khatu shyam baba

भरे कोर्ट में गोली मारी, कहा- मेरा बदला पूरा हुआ...

अवनीश कुमार
मंगलवार, 17 दिसंबर 2019 (16:39 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में पिता की हत्या के आरोपी को भरे कोर्ट में गोली मारकर बेटे ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया, लेकिन इस घटनाक्रम में कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी का माहौल मच गया।
 
मौके पर मौजूद कोर्ट के हेड मुहर्रिर को भी गोली लग गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस हमले में कोर्ट लाए गए हत्या के आरोपियों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई तो दूसरा फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने कोर्ट के अंदर गोली चलाने वालों को गिरफ्तार करते हुए पेशी पर आए दूसरे आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
 
पुलिस के मुताबिक नजीबाबाद में बसपा नेता अहसान व उनके भांजे की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नजीबाबाद के ही शहनवाज व जब्बार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था और इन पर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित हुआ था। पुलिस का दबाव बढ़ता देख दोनों ने ही कुछ दिन पूर्व ही दिल्ली में सरेंडर कर दिया था।
 
दोनों ही आरोपियों को लेकर आज दिल्ली पुलिस पेशी पर सीजेएम कोर्ट बिजनौर आई थी। शहनवाज व जब्बार पुलिस की निगरानी में सीजेएम कोर्ट में थे, तभी मृतक अहसान का बेटा साहिल अपने दो साथियों के साथ कोर्ट में पहुंचा और शहनवाज व जब्बार पर गोलियों की बौछार कर दी। गोली चलते देख कोर्ट के अंदर अफरा-तफरी मच गई।
 
कोर्ट में पुलिस की निगरानी में मौजूद शहनवाज को कई गोलियां लगीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा आरोपी जब्बार कोर्ट से भाग निकला। कोर्ट में मौजूद हेड मोहर्रिर मनीष को भी गोली लग गई और वह घायल हो गया।
 
घटना को अंजाम देने के बाद साहिल ने अपने दो साथियों के साथ पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। एसपी संजीव त्यागी ने बताया कि घायल हेड मोहर्रिर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि कोर्ट परिसर के अंदर गोली चलाने वाले तीनों आरोपी गिरफ्तार कर लिया गए है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के बाद अलीरेजा अराफी संभालेंगे ईरान की कमान, जानिए कौन है यह नया सुप्रीम लीडर

ईरान की चेतावनी पर राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पलटवार, बोले- ऐसा मजा चखाएंगे कि भूल नहीं पाओगे...

Israel Iran War: खामनेई की मौत को लेकर खुलासा, बिन सलमान ने डोनाल्ड ट्रंप को किया फोन- इसे रास्ते से हटाओ

Jamkaran Mosque में फहराया गया लाल झंडा, ईरान ने अमेरिका-इजराइल को दी तबाही की चेतावनी

Ayatollah Khamenei की मौत के बाद दुनिया में क्या बदलेगा? मध्य पूर्व से वैश्विक राजनीति तक बड़े संकेत

सभी देखें

नवीनतम

'निश्छल मन' को भी उतने ही प्रिय हैं योगी 'बाबा', बच्चों पर स्नेह लुटाने का कोई अवसर नहीं छोड़ते

इसराइल में UP के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

CM योगी का वाराणसी दौरा, विकास कार्यों एवं कानून व्यवस्था को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

CM योगी के मार्गदर्शन में काशी ने बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 घंटे में रोपे 251446 पौधे, चीन के 8 साल पुराने रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

CM योगी ने काशी विश्वनाथ धाम में किया पूजन-अर्चन, काल भैरव के चरणों में झुकाया शीश

अगला लेख