UP के गोंडा जिले में दो हिस्सों में बंट गई मालगाड़ी, तकनीकी कारण से हुई घटना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 10 अक्टूबर 2024 (11:39 IST)
गोंडा। उत्तरप्रदेश के गोंडा जिले में गोंडा-बुढ़वल रेलखंड पर एक मालगाड़ी तकनीकी दिक्कत के कारण 2 हिस्सों में बंट गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रेलवे के क्षेत्रीय प्रबंधक गिरीश कुमार सिंह ने गुरुवार को यहां बताया कि मैजापुर और कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के मध्य गेट संख्या 281 (बी) के पास बुधवार को आवारा मवेशी कट जाने से मालगाड़ी अप-बीसीएन के इंजन का होज पाइप खुल गया था। परिणामस्वरूप ट्रेन के कुछ डिब्बे पीछे छूट गए।ALSO READ: रेल विकास के लिए मध्य प्रदेश को 14700 करोड़ रुपए आवंटित : अश्विनी वैष्णव
 
उन्होंने बताया कि पीछे छूटी बोगियों में गार्ड की बोगी भी शामिल थी। गार्ड और गेट मैन ने तत्काल इसकी सूचना कर्नलगंज रेलवे स्टेशन के साथ-साथ रेलवे कंट्रोल कमांड को दी। चालक ने आपातकालीन स्थिति में मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया। सिंह ने बताया कि सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे रेलकर्मियों ने अलग हुई बोगियों को फिर से जोड़कर मालगाड़ी को रवाना किया।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सायबर सेल और क्राइम ब्रांच मिलकर भी नहीं सुलझा पा रहे Digital Arrest के केस, क्‍यों चुनौती बना सायबर क्राइम

दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला

Aadhaar Card का कहीं हो तो नहीं रहा गलत प्रयोग, ऐसे कर सकते हैं Lock

इसराइल ने गाजा पर किया हवाई हमला, दर्जनों लोगों की मौत, चेतावनी के बाद सैकड़ों ने छोड़ा घर

3 साल बाद Facebook से खुला राज, पति कर रहा था खोज, मृत पत्नी प्रेमी संग कर रही थी मौज

सभी देखें

नवीनतम

भारतीय कॉर्पोरेट जगत के सौम्य सम्राट थे रतन टाटा : जयराम रमेश

live : मुंबई के NCPA लॉन में रतन टाटा के अंतिम दर्शन, उमड़ी भीड़

रतन टाटा के निधन से अंबानी, अडानी दुखी, जानिए क्या कहा?

रतन टाटा के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे शाह, सीतारमण समेत केंद्रीय मंत्रियों ने जताया शोक

रतन टाटा के सम्मान में महाराष्ट्र में एक दिन का शोक, राजकीय सम्मान से विदाई

अगला लेख