Hanuman Chalisa

मस्जिद में हनुमान चालीसा की अनुमति देने वाले इमाम को हटाया, गांव से भी किया बाहर

Webdunia
गुरुवार, 5 नवंबर 2020 (15:23 IST)
बागपत। उत्तर प्रदेश में बागपत के खेकड़ा क्षेत्र में विनयपुर गांव की मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और गायत्री महामंत्र का जाप किए जाने का मामला तूल पकड़ गया है। समाज के लोगों ने मस्जिद में हनुमान चालीसा पाठ की अनुमति देने वाले इमाम को उसके पद से हटा दिया है।

ALSO READ: #Hanuman Chalisa मथुरा में अब ईदगाह मस्जिद में 4 युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस ने हिरासत में लिया
उधर, खेकड़ा पुलिस ने इमाम और हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले भाजपा नेता सहित दोनों पक्षों के कई लोगों पर मुचलका पाबंद की कार्रवाई की है। एसडीएम ने इस मामले में कई लोगों नोटिस भी जारी किए हैं।
 
दरअसल, विनयपुर गांव की मस्जिद में मंगलवार को भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं जनसंख्या फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनुपाल बंसल ने इमाम अली हसन से अनुमति लेकर मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ और गायत्री मंत्र का जाप किया था। भाजपा नेता ने जहां इसको सांप्रदायिक सौहार्द बताया था, वहीं इजाजत देने वाले इमाम ने कहा था कि यह खुदा का घर है, कोई भी किसी भी जुबान में उसको याद कर सकता है।
 
भाजपा नेता ने सोशल मीडिया पर भी इसको प्रचारित किया था। बुधवार को यह मामला तूल पकड़ गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने गांव में बैठक की और इमाम अली हसन को मस्जिद से हटा दिया। चर्चा है कि उनको गांव से चले जाने को भी कह दिया गया है।
 
मंगलवार तक तो पुलिस पूरे मामले पर चुप्पी साधे रही, लेकिन बुधवार को जब मामले ने तूल पकड़ा तो आनन-फानन में मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई। खेकड़ा सर्किल के पुलिस उपाधीक्षक मंगल सिंह रावत ने बताया कि भाजपा नेता बंसल और मस्जिद के इमाम अली हसन के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई कर रिपोर्ट एसडीएम को भेज दी गई है।
 
उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि पुलिस की ओर से की गई मुचलका पाबंदी की संस्तुति रिपोर्ट मिल गई है। रिपोर्ट के आधार पर आरोपियों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। उन सभी को मुचलका पाबंद किया जाएगा।
 
उधर, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि खेकड़ा के गांव विनयपुर की मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ करने का मामला सामने आया है हालांकि इसके लिए इमाम ने ही अनुमति दी थी। इस मामले में मुस्लिम समाज द्वारा इमाम के खिलाफ कार्रवाई की गई तो पुलिस प्रशासन के स्तर पर भी शांति भंग के मद्देनजर दोनों पक्षों के खिलाफ मुचलका पाबंद की कार्रवाई की गई है। (वार्ता)
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

डोनाल्ड ट्रंप बोले- मुझे भारत पसंद, प्रधानमंत्री मोदी का बहुत बड़ा फैन, अमेरिकी राजदूत को आया सरप्राइज कॉल

पश्चिम बंगाल के फालता में BJP की प्रचंड जीत, देबांग्शु पांडा ने जहांगीर खान को 1 लाख से ज्यादा वोटों से दी शिकस्‍त, शुभेंदु अधिकारी की भविष्यवाणी हुई सच

Hormuz को लेकर जल्द आ सकती है खुशखबरी, भारत में Marco Rubio का बड़ा बयान

क्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं करेंगे ईरान पर हमला, Hormuz पर किसका कंट्रोल, तय हुआ शांति समझौता

Cockroach janta party पर सियासी घमासान, पाकिस्तान और जॉर्ज सोरोस का समर्थन, रिजिजू के आरोपों पर क्या बोले अभिजीत दिपके

सभी देखें

नवीनतम

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण सूची 2026 - नई लिस्ट ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया

पेड़ों की कटाई और बढ़ते कंक्रीट से कैसे जल संकट की त्रासदी तक पहुंचा देश का सबसे स्‍वच्‍छ शहर इंदौर?

सज-धजकर पहुंचे थे 42 दूल्हे, न मिला मंडप, न आई दुल्हन; शादी के नाम पर MP में अनोखी महाठगी

चौथी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, कांग्रेस और AAP का मोदी सरकार पर तीखा हमला

योगी सरकार की तत्परता से तकनीकी समस्या हुई दूर, आयुष्मान योजना के अस्पतालों को फिर शुरू हुआ भुगतान

अगला लेख