Hanuman Chalisa

हाथरस कांड की जांच कर रही SIT को 10 दिन का और मिला वक्त, आज ही सौंपनी थी रिपोर्ट

अवनीश कुमार
बुधवार, 7 अक्टूबर 2020 (10:42 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के हाथरस (Hathras) में गुड़िया (काल्पनिक) न्याय दिलाने के लिए योगी सरकार के द्वारा गठित की गई एसआईटी (SIT) टीम को आज अपनी रिपोर्ट शासन को प्रस्तुत करनी थी। जांच में कुछ अन्य बिंदु भी बढ़ाएं गए जिनको लेकर भी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करनी है।
 
इसके चलते एसआईटी 10 दिन का और समय दिया गया है। बताते चलें कि हाथरस के 1 गांव बुलगढ़ी में गुड़िया (काल्पनिक) के साथ हुए अपराध की जांच के लिए योगी सरकार ने गृह सचिव भगवान स्वरूप की अध्यक्षता वाली 3 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था और निर्देश दिए थे बुधवार को हाथरस कांड से जुड़ी निष्पक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
 
हाथरस कांड में इस दौरान कुछ बिंदु और सामने आए थे जिसके चलते जांच का दायरा बढ़ने की वजह से प्रमुख सचिव (गृह) ने 10 दिन का और वक्त दिया है। स्पष्ट निर्देश दिए हैं घटना से जुड़ी हर बिंदु की निष्पक्ष जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें।
 
गौरतलब है कि घटना के ठीक बाद एसआईटी ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपी थी जिसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर हाथरस के एसपी, सीओ समेत 5 पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Reliance Industries का रिकॉर्ड प्रदर्शन, FY26 में मुनाफा ₹95,754 करोड़, जियो और रिटेल ने दिखाई दमदार ग्रोथ

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

AAP सांसदों की बगावत पर बरसे भगवंत मान, बोले- ये पंजाबियों के गद्दार हैं, उन्हें BJP में कुछ नहीं मिलेगा...

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

सभी देखें

नवीनतम

Raghav Chadha : राघव चड्ढा समेत 6 AAP सांसदों का BJP में जाने पर आया अरविंद केजरीवाला का रिएक्शन, अन्ना हजारे ने क्या कहा

Heatwave : देशभर में भीषण गर्मी का कहर, प्रयागराज में पारा 45.2°C पहुंचा

सच्चा वादा, पक्का काम, CM डॉ. मोहन यादव ने किसानों को किया नमन, विकास पर दिया बड़ा संदेश

लखनऊ में 986 महिला आरक्षियों की पासिंग आउट परेड 26 अप्रैल को, CM योगी आदित्यनाथ करेंगे सलामी

योगी सरकार का बुजुर्गों को सहारा, हर जिले में वृद्धाश्रम से मिल रहा सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन

अगला लेख