Hanuman Chalisa

होली श्राइन इंटर कॉलेज की स्थापना के 20 वर्ष पूरे

Webdunia
लखनऊ। होली श्राइन अंटर कॉलेज मानस विहार, इन्दिरा नगर, लखनऊ का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से सम्पन्न हुआ। पत्रकार व राजधानी के एक बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधक व जिला प्रबंधक संघ के महासचिव अरविन्द शुक्ला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।
 
विद्यालय की स्थापना के पीछे कांग्रेसी नेता व स्वतंत्रता सेनानी शंभू नारायण दीक्षित और सेनानी श्रीमती वेदवती दीक्षित की अद्भुत दृष्टि को मुख्य अतिथि ने नमन करते हुए बताया कि वि़द्यालय की संचालिका श्रीमती ऊषा शंकर दीक्षित को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व मुख्य सचिव अनूपचन्द पांडेय ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऊषा शंकर दीक्षित के अथक प्रयासों से विद्यालय ने अपनी स्थापना के 20 वर्ष पूरे किए।
 
शुक्ला ने विद्यालय प्रबंधन से अपेक्षा की कि अतिथियों का स्वागत बुके की जगह बुक (किताबें) देकर करें तो बेहतर होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रयास ऐसा हो कि विद्यालय के किसी भी भी विद्यार्थी का फीस न देने के कारण या फिर धन के अभाव में नाम न काटा जाय। इस पर सभी अन्य वक्ताओं ने शुक्ला का समर्थन किया। शुक्ला ने कहा कि शुक्ला ने कहा कि ऐसे विद्यालय में आकर मुझे संतोष का अनुभव हुआ, जहां बालिका शिक्षा पर जोर दिया जा रहा है।
 
उल्लेखनीय है कि होली श्राइन इंटर कॉलेज नर्सरी कक्षा से कक्षा 12वीं तक है तथा यहां विज्ञान, कॉमर्स तथा आर्ट्स के सभी विषय पढ़ाए जाते हैं। खास बात यहां का परीक्षा परिणाम है, जो कि शत-प्रतिशत रहता है। कार्यक्रम में क्षेत्रीय सभासद तथा अन्य अनेक गणमान्य व्यक्ति, व्यापार मंडल के अध्यक्ष तथा बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। इस मौके पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम व एक लघु नाटिका प्रस्तुत की।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

भोजशाला कमाल मौला मस्जिद नहीं माता वाग्देवी मंदिर, हाईकोर्ट के फैसले की 8 बड़ी बातें

पेट्रोल-डीजल के बाद मोबाइल रिचार्ज भी हो सकता है महंगा, 5G टावरों की बढ़ी लागत से बढ़ी चिंता

720 साल बाद हाईकोर्ट का भोजशाला को हिंद मंदिर बताना सनातन की विजय, बोले गोपाल शर्मा, परिसर में कमाल मौला की मजार अवैध

दूध, सोना, पेट्रोल-डीजल के बाद अब किन चीजों पर लगेगा महंगाई का झटका, क्या कदम उठा रही है मोदी सरकार

UAE पर मोदी के दौरे से भारत को कैसे होगा फायदा? LPG संकट से भी मिलेगी राहत

सभी देखें

नवीनतम

नीदरलैंड में स्वागत को देखकर भावुक हुए पीएम मोदी

खड़ी बस में लगी आग, बच्‍चे को अंदर छोड़ सारे यात्री बाहर भागे, 4 साल के मासूम की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत

एयरपोर्ट पर हाई-वोल्टेज ड्रामा: एयर फोर्स वन पर चढ़ने से पहले अमेरिकी स्टाफ ने चीनी गिफ्ट्स को डस्टबिन में क्यों फेंका?

जनता दर्शन में इलाज में मदद की गुहार लेकर आए लोगों को योगी ने दिया भरोसा

भारतीय नौसेना के लिए जर्मन पनडुब्बियां, जो मुंबई में बनेंगी

अगला लेख