suvichar

UP: बदायूं में विस्फोट के कारण अवैध पटाखा निर्माण इकाई ध्वस्त, 2 लोगों की मौत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 11 अप्रैल 2025 (22:38 IST)
बदायूं (यूपी)। बदायूं में एक अवैध पटाखा निर्माण इकाई में आग लगने के बाद हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत हो गई और 2 बालिकाएं घायल हो गईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राहुल (35) और मनोज (32) के रूप में हुई है। बदायूं की जिलाधिकारी (डीएम) निधि श्रीवास्तव ने बताया कि थाना उसावा क्षेत्र के म्याऊं ब्लॉक स्थित गांव नगरिया चिकन में आज देर शाम राहुल नामक व्यक्ति के घर में अवैध रूप से पटाखे बनाए जा रहे थे, तभी अचानक वहां रखे बारूद व आतिशबाजी के सामान में आग लग गई।ALSO READ: जानलेवा होती जा रही हैं भारत की पटाखा फैक्टरियां
 
डीएम ने कहा कि देखते-देखते जोरदार विस्फोट हुआ और 2 मंजिला मकान ढह गया जिसके मलबे में दबकर राहुल (35) व मनोज (32) की मौत हो गई जबकि राहुल के भाई की 2 बेटियां किरण व सलोनी गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना मिलने के बाद पुलिस और जिला प्रशासन मौके पर पहुंचा और राहत बचाव कार्य शुरू किया गया।ALSO READ: गुजरात के बनासकांठा में पटाखा फैक्टरी में आग, 18 की मौत
 
पुलिस व प्रशासन की टीम ने राहत और बचाव कार्य के दौरान जेसीबी का इस्तेमाल कर मलबा हटाया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। इस घटना में किरण व सलोनी नामक 2 बच्चियां भी घायल हुई हैं जिन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि अब तक किसी और के मलबे में दबे होने की सूचना नहीं है। पूरा मलबा हटाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कोई और भी दबा है अथवा नहीं? उन्होंने बताया कि पटाखा बनाने वाले राहुल का लाइसेंस कस्बा हजरतपुर के नाम से बना था और उसके लाइसेंस का नवीनीकरण भी नहीं हुआ था। वह अवैध रूप से इस गांव में पटाखा निर्माण का कार्य कर रहा था। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए PM, 2 हिन्दू सांसद भी मंत्री बने

बेटों को सता रहा इमरान खान की हत्‍या का डर, पूर्व कप्‍तानों ने लिखा पाकिस्‍तान सरकार को पत्र

'मैं 2014 में CM बन सकता था' — हिमंता बिसवा सरमा का बड़ा राजनीतिक खुलासा

सिद्धारमैया का वो मास्टरस्ट्रोक, जिसने DK के 'शक्ति प्रदर्शन' पर फेरा पानी

जियो आरोग्य AI से मिनटों में हेल्थ स्क्रीनिंग, AI क्लिनिक मॉडल पेश

अगला लेख