Kannauj मामले में पीड़िता की बुआ के बयान से नया मोड़, नवाब सिंह यादव को फंसाने के लिए पंडितों की साजिश

अवनीश कुमार
मंगलवार, 13 अगस्त 2024 (20:14 IST)
कन्नौज में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नवाब सिंह यादव की गिरफ्तारी के बाद एक नया मोड़ आया है। पीड़ित किशोरी की बुआ ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि घटनाक्रम के पीछे कन्नौज के कुछ पंडितों की साजिश है और नवाब सिंह को फंसाने में सपा के कई बड़े नेता जुड़े हैं। 
 
पीड़ित किशोरी की बुआ का कहना है कि उनकी भतीजी को भड़काया गया है और नवाब सिंह को फंसाने के लिए उपयोग किया गया है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें अपनी भतीजी से मिलने नहीं दिया जा रहा है और उनके माता-पिता को पुलिस ने उठा लिया है। 
 
दूसरी ओर पीड़ित किशोरी की मां ने अपनी ननद पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि उनकी ननद नवाब सिंह के पास लड़कियां ले जाती हैं और यह उनका धंधा है।
ALSO READ: Kannauj में नाबालिग से बलात्कार का प्रयास, SP नेता नवाब सिंह यादव गिरफ्तार, अखिलेश और डिंपल यादव का है करीबी
 बताते चलें कि कन्नौज में नाबालिक के साथ दुष्कर्म के आरोप में तथाकथित समाजवादी नेता नवाबसिंह यादव को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। नवाब सिंह यादव के ऊपर नौकरी देने के नाम पर नाबालिग लड़की को अपने ही महाविद्यालय में बुलाकर दुष्कर्म का प्रायस करने का आरोप लगा है। पुलिस ने भी नवाब सिंह यादव को आपत्तिजनक हालत में विद्यालय के अंदर से गिरफ्तार किया था। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

सम्बंधित जानकारी

निशिकांत दुबे, तू मुंबई आजा समंदर में डुबा डुबाकर मारेंगे

बेरहम मालिक ने अपने पालतू डॉग के साथ की बेदर्द हरकत

...तो हम राहुल गांधी और खरगे को भी नहीं छोड़ेंगे, CM हिमंता विश्व शर्मा की चेतावनी

नमस्ते! मैंने कक्षाओं में विस्फोटक रखे हैं, करीब 100 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पेरेंट्‍स में दहशत

दो मुख्‍यमंत्रियों की गिरफ्तारी करवाने वाले दबंग ED अधिकारी कपिल राज का इस्तीफा, 15 साल की शेष थी सर्विस

UP : अवैध धर्मांतरण कराने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 राज्यों से 10 लोग गिरफ्तार

बरसात में कपड़ों से सीलन की स्मेल हटाने के लिए ये होममेड नुस्खा जरूर आजमाएं

उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने अमित शाह को बताया आधुनिक भारत का लौह पुरुष

NCERT की किताबों में मुगलों का एकतरफा महिमामंडन खत्म,सिख और मराठा राजाओं पर विशेष अध्याय शामिल

SAD नेता बिक्रम मजीठिया को नहीं मिली राहत, अदालत ने बढ़ाई न्यायिक हिरासत

अगला लेख