Hanuman Chalisa

युवाओं की पहली पसंद बना कानपुर का अटल घाट (फोटो)

अवनीश कुमार
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (10:40 IST)
कानपुर। अगर आप कानपुर आए और अटल घाट नहीं गए तो फिर आपने कुछ नहीं देखा ऐसा हम नहीं कानपुर के युवा कह रहे हैं कानपुर में गंगा बैराज स्थित अटल घाट अब युवाओं की पहली पसंद बना गया है। इस घाट पर दोस्तों के साथ पार्टी करने से लेकर यहां पर घूमने फिरने वालों का दिन भर तांता लगा रहता है।
 
कम समय में अटल घाट पर आने वालों की संख्या बेहद ज्यादा हो गई है। कई बार तो अटल घाट के बाहर गाड़ियों को खड़ा करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कई तैयारियां की है और व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
 
 
बताते चलें कि 14 दिसंबर को नमामि गंगे कार्यक्रम में कानपुर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल घाट का शुभारंभ करते हुए यहीं पर नमामि गंगे की बैठक की। इसके बाद से अटल घाट आम आदमियों के लिए भी खोल दिया गया था।
 
अब अटल घाट पर युवाओं की भीड़ दिखाई देती है। यहां पर आने वाले युवा ज्यादातर घाट पर मौज-मस्ती के साथ साथ पिकनिक करते हुए नजर आते हैं या तो फिर सेल्फी लेते हुए नजर आते हैं। ऐसा नहीं है कि सिर्फ अटल घाट भी युवा ही नजर आते हैं। यहां पर बहुत सारे परिवार भी अपने पूरे परिवार के साथ आकर मौज मस्ती कर आनंद उठाते हैं।
अटल घाट पर परिवार के साथ घूमने आए ओम अग्निहोत्री ने बताया कि यहां पर आकर बेहद अच्छा लगता है। सबसे अच्छी बात तो है गंगा का किनारा और बेहद साफ और स्वच्छ गंगा का जल यहां पर आने के बाद पढ़ाई की सारी टेंशन है या पढ़ाई का प्रेशर थोड़ा सा कम हो जाता है।
ओम अग्निहोत्री के साथ आए उनके छोटे भाई अपूर्व का कहना था कि भैया के साथ यहां आकर मुझे बेहद अच्छा लग रहा है हम लोगों ने खूब मौज मस्ती की। इसके लिए मैं सरकार को धन्यवाद कहना चाहता हूं जिन्होंने अटल घाट पर इतनी बेहतर व्यवस्था की है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी-मेलोनी की मुलाकात और भारत-इटली की स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप, जानें किन-किन समझौतों पर बनी सहमति

डॉलर के मुकाबले सबसे नीचे स्तर पर भारतीय रुपया, पाकिस्तानी करेंसी से कितना मजबूत, क्यों बढ़ रही है चिंता

फेसबुक पर महाराणा प्रताप के बारे में अभ्रदता करने पर भड़के हिंदू संगठन, एफआईआर कर गिरफ्तारी की मांग की

ट्विशा शर्मा मौत मामले की होगी CBI जांच !,सीएम से मिले परिजन, मोहन यादव ने दिया पूरी मदद का भरोसा

'निकोटीन पाउच' के जाल में फंस रहे युवा व किशोर, WHO ने जारी किया बड़ा अलर्ट

सभी देखें

नवीनतम

भीषण गर्मी पर CM योगी अलर्ट, अस्पताल, बिजली और राहत व्यवस्था पर सख्त निगरानी के निर्देश

योगी सरकार का स्किल मिशन तेज, ITIOT लखनऊ में 10 नए ट्रेड शुरू, युवाओं को मिलेगी हाईटेक ट्रेनिंग

योगी सरकार का बड़ा ऐलान, यूपी के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में अब ड्रेस कोड अनिवार्य, छात्रों के लिए नए नियम लागू

भारत क्यों नहीं आना चाहते Cockroach Janata Party के संस्थापक अभिजीत दिपके, किस बात का सता रहा है डर

कौन है 'सीक्रेट किलर', जो भारत के दु‍श्मनों का बन रहा काल, 25 से ज्यादा आतंकियों को किया ढेर

अगला लेख