कासगंज कांड : एक आरोपी एनकाउंटर में ढेर, शराब माफिया ने पुलिस टीम को बंधक बनाकर भाले से किया था हमला

Webdunia
बुधवार, 10 फ़रवरी 2021 (07:42 IST)
कासगंज। उत्तरप्रदेश में माफिया बेखौफ होकर कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं। मंगलवार को कासगंज में बिकरू कांड जैसी घटना सामने आई है।

कासगंज जिला मुख्यालय से करीब 45 किमी दूर गंगा की कटरी में स्थित गांव नगला धीमर में देर रात शराब माफिया के यहां पर कुर्की के लिए नोटिस चस्पा करने गए दरोगा अशोक कुमार सिंह और सिपाही देवेंद्र कुमार को शराब माफिया मोतीराम और उसके अन्य चार-पांच  साथियों ने पकड़ लिया। सिपाही और दरोगा को बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट की। आरोपियों ने दरोगा के ऊपर भाले से वार किया।

सिपाही के सिर पर अनगिनत बार भाले से वार किए गए। इसके चलते सिपाही देवेंद्र कुमार की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई है। दरोगा अशोक कुमार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।
ALSO READ: कासगंज में बिकरू कांड दोहराने की कोशिश, पुलिस टीम पर हमला, सिपाही की मौत, दरोगा गंभीर घायल
अशोक कुमार को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। समाचार न्यूज चैनल की खबरों के मुताबिक पुलिस ने एनकाउंटर में एक आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया है।

हालांकि घटना का मुख्य आरोपी मोती धीमर अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।

आरोपी शराब माफिया मोतीराम की तलाश पुलिस कर रही है। पूरी घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनएसए के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मृतक सिपाही के परिवार को 50 लाख रुपए के साथ सरकारी नौकरी देने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

PM मोदी को पसंद आया खुद का डांस, एक्स पर किया कमेंट

राहुल गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिखा खुला पत्र, पढ़िए क्या सलाह दी

PM मोदी ने संविधान को बदलने और खत्म करने का मन बना लिया : राहुल गांधी

LG ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ की NIA जांच की सिफारिश, खालिस्तानी संगठन से पैसा लेने का आरोप

Lok Sabha Elections 2024: क्या वाकई 2 चरणों में कम हुई वोटिंग, SBI की Research रिपोर्ट में सामने आया सच

तीसरे चरण में रात 8 बजे तक 60% से ज्यादा वोटिंग, महाराष्ट्र में सबसे कम

बंगाल में 25000 शिक्षकों की नियुक्तियां रद्द करने पर SC ने लगाई रोक, CBI को कहा- जल्दबाजी में न करे कार्रवाई

हरियाणा में 3 निर्दलीय MLA ने छोड़ा नायब सैनी सरकार का साथ

बंगाल में भारी बारिश के चलते 12 लोगों की मौत, सीएम ममता ने की संवेदना व्यक्त

सुरक्षा बलों को मिली अहम सफलता, 10 लाख के इनामी आतंकी बासित डार को 3 साथियों के साथ मार गिराया

अगला लेख