Hanuman Chalisa

सावधान, लखनऊ में घूम रहा है तेंदुआ, सीसीटीवी में हुआ कैद

अवनीश कुमार
रविवार, 26 दिसंबर 2021 (11:18 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर, उन्नाव में घूम रहा तेंदुआ अभी वन विभाग की टीम के हाथ लगा भी नहीं था कि दूसरी खबर अब लखनऊ से आ रही है। लखनऊ के कल्याणपुर, पहाड़पुर के आसपास गलियों में तेंदुए को घूमता हुआ और आम लोगों के घरों के बाहर आराम करता हुआ सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद लखनऊ में हड़कंप मच गया। लोग दहशत के चलते घरों के अंदर हैं।
 
तेंदुए की जानकारी होते ही पुलिस टीम के साथ-सथ वन विभाग सतर्क हो गया है। वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पकड़ने के लिए कई जगह पर जाल भी लगा दिए हैं।
 
बताते चलें कि लखनऊ में सुबह चार बजे गायत्रीपुरम कुर्सी रोड निवासी शांति सक्सेना के घर के बाहर तेंदुआ सीसीटीवी में देखा गया। उसने छलांग लगाकर बाउंड्री के भीतर भी प्रवेश किया फिर बाहर निकल गया। पास के एक नर्सिंग होम में लगे सीसीटीवी फुटेज में दिखा तो वहां के कर्मचारियों ने शांति सक्सेना को जानकारी दी।
 
इसके बाद दूसरे सीसीटीवी में वह गेट पर चढ़ता दिखा। वहां से आगे एक कैंटीन के पास कुछ देर बैठा रहा। उसके बाद तेंदुआ बीरबल साहनी संस्थान के कर्मचारी दीपक के घर के सीसीटीवी फुटेज में नजर आया। इसके बाद कल्याणपुर में दो-तीन स्थानों पर तेंदुए को गलियों में घूमते देख लोग दहशत में आ गए। पुलिस और वन विभाग की टीमें मौके पर पहुंची। तब तक तेंदुआ कंचना बिहारी मार्ग कल्याणपुर में एक खाली प्लॉट में कूद गया।
 
वही सोशल मीडिया पर तेंदुए की सीसीटीवी वीडियो वायरल होते ही लखनऊ के कल्याणपुर से लेकर अबरार नगर, विकास नगर और इन्दिरा नगर तक लोग दहशत में आ गए हैं। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से लोगों को घर में रहने की हिदायत दी है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

आसमान के 'सिकंदर' तेजस की राह में रोड़ा, अमेरिका के धोखे से भड़का रक्षा मंत्रालय, HAL पर लगेगा भारी जुर्माना!

15,000 रुपए में कौन सा फोन है बेस्ट? जानिए टॉप 5 5G स्मार्टफोन

INDIA bloc की बड़ी बैठक, कौनसे दल हुए शामिल, क्या 2029 चुनाव की बनी रणनीति, ममता बनर्जी पर क्यों रहीं सबकी निगाहें

पेट्रोल बाइक को कहिए बाय-बाय, Ultraviolette ने लॉन्च किया 'Kill the Petrol Bill' प्रोग्राम, 30,000 रुपए तक का कैशबैक भी

शेखर सुमन के 'अहंकारी राजा’, दरबार में बैठे चापलूस वाले वीडियो पर क्यों मचा बवाल

सभी देखें

नवीनतम

पश्चिम बंगाल में मदरसों का सर्वेक्षण क्यों करा रही है सरकार?

एलन मस्क की भारत को चेतावनी: दिल्ली की जन्म दर फिनलैंड से भी कम, बताया मानव सभ्यता के लिए सबसे बड़ा खतरा

उत्तराखंड में SIR महाअभियान शुरू, मतदाता रिकॉर्ड में गड़बड़ी पर मिलेगा नोटिस

LIVE: बागी सांसदों पर भड़के कल्याण बनर्जी, कहा-गद्दारों को जाना है तो जाए, TMC का नाम ना लें

योगी सरकार की टेक होम राशन योजना बनी मिसाल, मातृ-शिशु पोषण के साथ महिलाओं को भी मिला रोजगार

अगला लेख