Hanuman Chalisa

कुशीनगर में तेंदुए के आतंक से ग्रामीण दहशत में, 6 को किया घायल

Webdunia
शनिवार, 3 अप्रैल 2021 (11:52 IST)
कुशीनगर। उत्‍तरप्रदेश के महराजगंज के कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम पटखौली में तीसरे दिन शनिवार को भी तेंदुए का आतंक जारी रहा। शुक्रवार की सुबह तेंदुए ने एक 22 वर्षीय युवक पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। परिजन युवक को घायल अवस्था में लेकर सिसवा पीएचसी पहुंचे, जहां इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे घर भेज दिया। तेंदुए के हमले से गांव के लोग भयभीत हैं।

ALSO READ: बिजनौर : पालतू कुत्ते का पीछा करते हुए घर में घुसा तेंदुआ
 
वहीं वन विभाग की टीम ने पिजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया, मगर तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है। गेड़हरुआ जंगल से सटे पटखौली में तेंदुए ने आतंक मचाया है। गुरुवार की सुबह खेसरारी निवासी 60 वर्षीय केदार तथा पड़ोसी जनपद कुशीनगर के भेड़ी जंगल निवासी सुकई व गणेश को तेंदुए ने पंजा मार जख्मी कर दिया था।
 
शाम को तेंदुए को पकड़ने पहुंचे वन विभाग के रेंजर सहित 3 कर्मियों को भी तेंदुए ने घायल कर दिया। 
इसी बीच शुक्रवार की सुबह शौच के लिए निकले पटखौली निवासी अमरेश पर तेंदुए ने हमला कर उसे घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि तेंदुए ने 3-4 दिन पहले कुशीनगर के खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम खैरा में आतंक मचाया
 था। उस समय का फोटो व वीडियो खूब वायरल हो रहा है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या यूसुफ पठान ने भी बदल ली है टीम, अमित शाह से मुलाकात की अटकलें, कल्याण बनर्जी के दावे से उड़ी ममता बनर्जी की नींद

कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा के लिए नामांकन रद्द

PoK में मुनीर की बर्बरता पर भड़का भारत, बोला- अत्याचारों का होगा इंसाफ

Personal Loan या Credit Card? कौनसा सस्ता, जानिए किस विकल्प से होगी ज्यादा बचत

POK में बगावत, पाक सेना की गोलीबारी में दर्जनों की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय बोला- खाली करो हमारा इलाका

सभी देखें

नवीनतम

बिहार-बंगाल का प्रदूषण हिमालय तक पहुंचा, काले पड़ रहे ग्लेशियर

नरेंद्र मोदी ने तोड़ा नेहरू का 77 साल पुराना रिकॉर्ड, बने भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री

Top News 10 June: पीएम मोदी ने तोड़ा नेहरू का सबसे बड़ा रिकॉर्ड, अमेरिका-ईरान में छिड़ी जंग; मस्क की स्टारलिंक को भारत में झटका

ईरान ने मार गिराया अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर, US ने कशम और बंदर अब्बास पर दागी मिसाइलें; IRGC का पलटवार

PM मोदी के 12 साल : CM मोहन यादव बोले- सेवा, सुशासन और संकल्प से लिखा नए भारत का स्वर्णिम अध्याय

अगला लेख